Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रों, मरीजों और यात्रियों की सुविधा के लिए हथुआ में आंदोलन; धरना देकर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

    मीरगंज नागरिक अधिकार मंच ने हथुआ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित छह सूत्री मांगों को लेकर तीन घंटे का धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारि ...और पढ़ें

    हथुआ स्‍टेशन पर एक्‍सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग।

    हथुआ स्‍टेशन पर एक्‍सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग।

    HighLights

    1. हथुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग।

    2. मीरगंज नागरिक अधिकार मंच ने किया तीन घंटे का धरना।

    3. रेलवे अधिकारियों को सौंपा गया छह सूत्री मांगों का ज्ञापन।

    संवाद सूत्र, मीरगंज (गोपालगंज)। हथुआ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मीरगंज नागरिक अधिकार मंच ने आंदोलन क‍िया।

    सैकड़ों लोगों ने स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार के समीप तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। 

    प्रमुख मांगों में हथुआ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, हथुआ से पटना के लिए सुविधाजनक रेल सेवा, छात्रों की सुविधा के लिए छपरा तक बेहतर रेल संपर्क शामिल है।

    ट्रेन का समय बदलने की भी मांग 

    इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों से जोड़ने के लिए लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव तथा चल रही पांचदेवरी-सोनपुर ट्रेन का समय इस प्रकार निर्धारित करना शामिल है कि यात्री कार्यालय समय से पटना पहुंच सकें और शाम को उसी ट्रेन से वापस लौट सकें, की मांग भी की गई। 

    धरना सभा को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन प्रकाश एवं अशोक जायसवाल ने कहा कि अंग्रेजों के समय छोटी रेल लाइन के दौर में हथुआ जंक्शन क्षेत्र का प्रमुख रेलवे केंद्र था।

    उस समय सिवान और गोरखपुर के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध था, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ना आसान होता था।

    बड़ी लाइन बनने के बाद रेलवे की उपेक्षा के कारण हथुआ स्टेशन की अधिकांश कनेक्टिविटी समाप्त हो गई। आज कई एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन से गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    औद्योग‍िक विकास को म‍िलेगी गत‍ि 

    उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से मीरगंज, हथुआ और आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। इसलिए यह जरूरी है। 

    वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होने से हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

    धरना समाप्त होने के बाद मंच के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

    धरना की अध्यक्षता अनिल पांडेय ने तथा संचालन सरोज कुमार 'रिंकू' ने किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष धनंजय यादव, समाजसेवी अरुण केसरी, वार्ड पार्षद राजेश कुमार गुप्ता आद‍ि भी थे। 

    यह भी पढ़ें- हथुआ स्टेशन से ट्रेनें गुजरती हैं, रुकती नहीं; अब आंदोलन करेंगे 200 गांवों के लोग