Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JDU विधायक अनंत सिंह की फिर बढ़ी मुश्किलें; हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस मामले में FIR

    By Valmiki GiriEdited By: vyas Chandra
    Updated: Wed, 06 May 2026 09:01 AM (IST)

    गोपालगंज में उपनयन संस्कार के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस के मामले में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और मुखिया गुड्डू राय सहित 9 लोगों ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जदयू विधायक अनंत सिंह पर हथियारों के प्रदर्शन का आरोप।

    2. उपनयन संस्कार में अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल।

    3. गोपालगंज पुलिस कर रही है अन्य आरोपियों की पहचान।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्‍कार के दौरान हथ‍ियारों के प्रदर्शन और अश्‍लील डांस मामले में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह फंसते नजर आ रहे हैं। 

    इसका वीडियो वायरल होने पर मीरगंज थाने में जदयू विधायक अनंत सिंह, मुखि‍या पत‍ि गुड्डू राय समेत 9 नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  पुलिस अधीक्षक व‍िनय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

    जनेऊ कार्यक्रम के दौरान की घटना 

    एफआईआर के अनुसार 3 मई को सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान व्‍हाट्सएप, इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल होती दिखी।  

    सूक्ष्‍म जांच में यह सामने आया कि 2 एवं 3 मई को सेमराव में गुड्डू राय के आवास पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में कुछ लोग अवैध, प्रत‍िबंध‍ित एवं लाइसेंसी हथ‍ियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। 

    कार्यक्रम के दौरान अश्‍लील नृत्‍य भी कराया गया। उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट किया गया। जानकारी के अनुसार मोकामा विधायक अनंत सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।  

    उनके स्‍वागत में जुटे समर्थकों का एक समूह भोजपुरी गीतों पर नाचते हुए हथ‍ि‍यारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इससे पूरे बाजार में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठने लगे। 

    वायरल वीडियो में दिख रहे सभी आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस 

    पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्‍यापन कर कुछ आरोपितों की पहचान कर ली है। अन्‍य अज्ञात की पहचान के ल‍िए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्‍य जुटाए जा रहे हैं। 

    एसपी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपितों की पहचानकर उनके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया गया कि सार्वजनिक स्‍थानों पर अवैध या लाइसेंसी हथ‍ियारों का प्रदर्शन करना, उसका वीडियो बनाना, सोशल मीडिया पर उसे पोस्‍ट करना और अश्‍लील नृत्‍य कराना काानूनी एवं दंडनीय अपराध है। इससे समाज में भय का माहौल पैदा होता है।