Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पूरे देश से होगा सफाया', जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा दावा, भाजपा पर बोला हमला

    By Rajat KumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:20 PM (IST)

    बिहार में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जनता आने वाले समय म ...और पढ़ें

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

    HighLights

    1. सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बोले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
    2. उमेश कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला जुूलूस

    जागरण संवाददाात, गोपालगंज। भाजपा के पास आगामी चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वह जात-पात व धर्म की बात केवल करती है। आने वाले चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।

    इसको लेकर ही महागठबंधन के नेताओं की लगातार बैठक भी चल रही है। उक्त बातें शहर के ब्लाक मोड़ के समीप स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहीं।

    उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कपूरी चर्चा कार्यक्रम के तहत लोगों को जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार से लोगों को अवगत कराने के साथ ही राजनीतिक विकास को लेकर भी चर्चा की जा रही है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोगों की सेवा के साथ राज्य का विकास करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सबके होते हैं, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री एक पार्टी (भाजपा) के बन कर रह गए हैं।

    ऐसे में सभी को चिंता करने की जरूरत है। बेहतर समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले को ही जनता वोट देगी। प्रेस वार्ता में सांसद डा. आलोक कुमार सुमन, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    शेरघाटी : जाति आधारित गणना के समर्थन में निकाला जुलूस

    इधर, जाति आधारित गणना का भाजपा के विरोध पर जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला। इसी क्रम में शेरघाटी के जेपी चौक से मशाल जुलूस निकाला गया।

    यहां जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास को लेकर जाति आधारित गणना करवा रहे हैं, परंतु भाजपा इसे रुकवाने का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें : सुलझ गई युवती की हत्या की गुत्थी, गोपालगंल पुलिस आरोपी को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

    केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में हलफनामा दायर किया है। बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने का लगातार प्रयास कर रही है।

    भाजपा आरक्षण का विरोध करती है। हम पूरे देश में जाति आधारित गणना कराने की मांग करते हैं। केंद्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते हैं।

    जुलूस जेपी चौक से शुरू होकर गोला बाजार नारायण कालोनी अपना बाजार सुमाली मोहल्ला नई बाजार होते हुए थाना मोड पर जाकर समाप्त हुआ।

    जुलूस में पूर्व मंत्री डा. विनोद प्रसाद यादव, प्रो. अरविन्द कुमार, नरेश मंडल प्रमुख, बैजनाथ शर्मा, दिलीप यादव, राम किशोर यादव, राजेन्द्र शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

    यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर दौड़कर पहुंची बिहार की बेटी सबीता, पहले भी बना चुकी हैं ये रिकॉर्ड

    खबरें और भी