Gas Booking New Rule: अब 25 दिन में ही मिलेगा दूसरा सिलिंडर, नहीं करना होगा 45 दिन का इंतजार
गोपालगंज में अब एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन में दूसरा सिलेंडर ले सकेंगे, जिससे 45 दिन के लंबे इंतजार से राहत ...और पढ़ें

अब 25 दिन में ही मिलेगा दूसरा सिलिंडर, नहीं करना होगा 45 दिन का इंतजार
HighLights
एलपीजी सिलेंडर अब 45 की जगह 25 दिन में मिलेगा।
गोपालगंज जिले में सोमवार से नई व्यवस्था लागू हुई।
उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता में मिलेगी बड़ी राहत।
संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। एलपीजी गैस सिलिंडर के दोबारा उठाव को लेकर लंबे समय से परेशानी झेल रहे जिले के उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब 25 दिन के बाद दूसरा एलपीजी सिलिंडर ले सकेंगे।
पहले दोबारा सिलिंडर लेने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। सोमवार से जिले में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पूर्व में 45 दिनों के अंतराल पर सिलिंडर मिलने के कारण गैस खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 25 दिन में दोबारा सिलिंडर मिलने से परेशानी कम होने की उम्मीद है।
पश्चिम एशिया में जंग के बाद बदली थी व्यवस्था
करीब छह महीने पूर्व पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति को लेकर व्यवस्था में बदलाव किया गया था। पहले एक महीने के अंतराल पर दोबारा सिलिंडर लेने की सुविधा थी, जिसे बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया था।
अब पुरानी व्यवस्था के करीब लाते हुए 25 दिन में दूसरा सिलिंडर लेने की सुविधा दी गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था से गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता कम होगी। साथ ही सिलिंडर के लिए बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाने की परेशानी भी घटेगी।
गैस एजेंसी के संचालक प्रिंस राय ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को 25 दिन के बाद एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे समय पर गैस मिलने के साथ उपभोक्ताओं की परेशानी कम होगी।
