Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में दहेज हत्याओं पर कब लगेगी लगाम! भागलपुर में पैसों की लालच में ससुरालवालों ने विवाहिता ली जान

    By Rajat KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 05:25 PM (GMT+05:30)

    बिहार में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी के पांच साल बाद ससुराल के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    मामले की जांच करते नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय। (जागरण फोटो)
    मामले की जांच करते नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. भागलपुर नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की घटना।
    2. पांच साल पहले हुई थी विवाहिता की शादी।
    3. पति के बाहर रहने के कारण ससुराल के लोग करते थे प्रताड़ित।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी के पांच साल बाद ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

    रविवार की सुबह नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे में पड़े महिला के शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

    हत्या की घटना के बाद मायके के लोग नगर थाने पहुंचकर ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

    दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

    जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज सरेया पिपरा गांव निवासी अनवत यादव की पुत्री शिल्पी कुमारी की शादी मार्च 2017 में नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी कृष्णा यादव के साथ हुई थी।

    शादी के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति घर की माली हालत को देखते हुए दिल्ली में मजदूरी करने चले गए।

    पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या

    वहीं, ससुराल में रह रही सास, ननद और ससुर ने विवाहिता को एक कमरे में बंद कर शनिवार को जमकर पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद रविवार की सुबह घर के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके के लोगों को देने के साथ ही पुलिस को दी।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता व भाई घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंच कर शव को देखकर रोने बिलखने लगे।

    क्या बोले थानाध्यक्ष

    मृतक महिला के शिल्पी कुमारी के पिता अनवत यादव ने बताया कि विवाहिता को एक पुत्र व एक पुत्री भी है। नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि विवाहिता के शरीर व गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व मायके के लोगों का बयान लेने के साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

    खबरें और भी