Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज: खेलने निकला 7 साल का मासूम गायब, अगले दिन घर के पास खड़ी कार से मिला शव

    Updated: Fri, 22 May 2026 09:10 AM (IST)

    मीरगंज के भटवलिया गांव में खेलने निकला सात वर्षीय अनुज कुमार लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव घर के पास महीनों से खड़ी एक कार से बरामद हुआ, जिससे इला ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    संवाद सूत्र, मीरगंज (गोपालगंज)। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव गुरुवार को घर के बगल में महीनों से खड़ी एक कार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। 

    वहीं बच्चे के स्वजन रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

    घर से खेलने निकला था बच्चा

    जानकारी के अनुसार, भटवलिया गांव निवासी गुड्डू यादव का सात वर्षीय पुत्र अनुज कुमार बुधवार 20 मई की शाम घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो स्वजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। 

    आसपास के गांवों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्वजन ने मीरगंज थाना में लिखित शिकायत देकर बच्चे के लापता होने की सूचना दी। 

    महीनों से खड़ी कार में मिला शव

    पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। इसी बीच गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर महीनों से खड़ी एक कार के अंदर अनुज का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बच्चे की मौत कैसे हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

    बताया जाता है कि अनुज गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बुधवार को वह केंद्र से लौटकर घर आया, खाना खाया और खेलने निकल गया था। अनुज तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई अतुल कुमार और छोटा भाई अंकुश कुमार है। 

    खबरें और भी

    पिता घर के लिए रवाना

    उसके पिता गुड्डू यादव पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।