Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Singh: मोंथा चक्रवात ने रोकी पवन सिंह की उड़ान, बड़कागांव में रद हुई भाजपा की चुनावी सभा

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 04:12 PM (IST)

    गोपालगंज जिले के उचकागांव में, भाजपा स्टार प्रचारक पवन सिंह की हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में होने वाली चुनावी सभा चक्रवाती तूफान के कारण स्थग ...और पढ़ें

    पवन सिंह की रैली पर लगा ग्रहण

    पवन सिंह की रैली पर लगा ग्रहण

    HighLights

    1. पवन सिंह की रैली रद्द

    2. चक्रवात के कारण सभा स्थगित

    3. कार्यकर्ताओं में छाई निराशा

    संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज)। हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में शुक्रवार को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निर्धारित चुनावी सभा मेंथा चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण स्थगित कर दी गई। 

    भाजपा स्टार प्रचारक पवन सिंह को राजग गठबंधन के जदयू प्रत्याशी के समर्थन में बड़कागांव के मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करना था। हेलीकॉप्टर से आगमन की पूरी तैयारी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कर ली गई थी। 

    कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना भेजी

    हालांकि रात भर चली बेमौसम रिमझिम बारिश और मेंथा चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश पार्टी कार्यालय से शुक्रवार सुबह ही कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना भेजी गई। कार्यक्रम रद्द होने की खबर मिलते ही राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में गहरी मायूसी छा गई। 

    प्रत्याशी ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को सभा रद्द होने की सूचना दी। सभा रद्द होने के बाद मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय मैदान पर लगाए गए टेंट और साज-सज्जा को खोलने का काम शुरू हो गया। वहीं पवन सिंह के प्रशंसकों ने उम्मीद जताई है कि मौसम सामान्य होते ही जल्द नया कार्यक्रम तय किया जाएगा।