विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: आधी रात को महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने बनाया बंधक, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

By rajesh prasadEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 03 Sep 2023 04:53 PM (IST)

आधी रात को घर में घुसे प्रेमी को पहले लोगों ने बंधक बनाया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। यह ...और पढ़ें

महिला से मिलने गए प्रेमी को लोगों ने पीटा। फोटो- जागरण
महिला से मिलने गए प्रेमी को लोगों ने पीटा। फोटो- जागरण

HighLights

  1. महिला का पति विदेश में रहकर करता है मजदूरी
  2. चोरी छिपे घर में घुस रहा था प्रेमी

संवाद सूत्र, मांझा : गोपलगंज में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार की देर रात को एक महिला से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर में घुस गया। इस दौरान प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

कुछ युवकों ने पिटाई का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वहीं, प्रेमी की पिटाई के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। बताया जाता है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की एक महिला से शादीशुदा युवक प्रेम करता है।

रस्सी से बांधकर हुई पिटाई

रात के अंधेरे में गांव के सभी लोग जब सो जाते थे, तब प्रेमिका से मिलने के लिए वह चोरी छिपे घर में घुस जाता था। शनिवार रात ग्रामीणों ने प्रेमी को महिला के घर में घुसते हुए देख लिया और उसे पकड़ने के बाद रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया। साथ ही उसकी पिटाई कर दी।

हालांकि, रविवार सुबह होने पर ग्रामीणों ने आरोपित युवक को छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच की दौरान पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेमी व प्रेमिका दोनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पहुंच गया।

लोगों ने पंचायती कर मामले को सुलझाया

महिला का पति विदेश रहता है। गांव के लोगों ने ही पंचायती कर मामले को सुलझाया। मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई आवेदन नहीं आया है।

आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रसारित वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान ग्रामीणों ने जादोपुर बाजार निवासी युवक के रूप में की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।