यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'वो मुझे शहजादा कहते हैं, इसलिए मैं उन्हें...'; PM Modi को ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने इंडी गठबंधन का एजेंडा बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव न ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। Tejashwi Yadav On PM Modi गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के जादोपुर में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों को ठगने का कार्य पीएम नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा, हमको सभा के दौरान पीएम शहजादा कहते हैं। अब हम भी उनको पीरजादा कहेंगे। पीरजादा मतलब बुजुर्ग। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने नरेन्द्र मोदी को 40 में से 39 सीटें दीं। पीएम चुनावी सभा के दौरान चीनी मिल व रोजगार की बात करते थे। पीएम बताएं कि बिहार में उन्होंने पिछले दस साल में क्या किया है?
'...इसलिए मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं'
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में विकास का सवाल कोई नहीं पूछे, इसलिए मंदिर व मस्जिद की बात करते हैं। बिहार में कोई कार्य पीएम ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुझे बिहार में 17 माह कार्य करने का मौका मिला। हमने शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में चार लाख नौकरी दी।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। यह राहुल गांधी का फैसला है। साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी युवाओं को अग्निविर योजना के तहत चार साल की नौकरी दे रहे हैं। खुद 75 साल की आयु में पांच साल और सरकार चलाने के लिए वोट मां रहे हैं। यह ठीक नहीं है।
खबरें और भी
भाजपा के लोग संविधान बदलने का प्रयास कर रहे : मुकेश सहनी
वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए इस चुनाव में वोट करना है। भाजपा के लोग संविधान बदलने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोई कार्य नहीं किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं, लेकिन पीएम यह नहीं बता रहे हैं कि सरकार बनी तो क्या करेंगे?