अब छपरा तक चलेगी साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग छपरा तक बढ़ा दिया है। ...और पढ़ें

अब छपरा तक चलेगी साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
HighLights
साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग छपरा तक बढ़ाया गया।
गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बदलाव।
यह विस्तार 28 मई से 08 जून तक प्रभावी रहेगा।
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा और सुगमता के लिए गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक किया है।
जन सम्पर्क अधिकारी वाराणसी, अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 28 एवं 30 मई तथा 04 एवं 06 जून को देवरिया सदर स्टेशन से 18.35 बजे और सीवान स्टेशन से 19.45 बजे निकलकर थावे के स्थान पर छपरा 21.25 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई तथा 01, 06 एवं 08 जून को सीवान से 02.05 बजे और देवरिया सदर से 03.25 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 01.00 बजे पहुंचेगी।