Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: गोपालगंज में बदमाशों का आतंक! महिला को कागज का बंडल थमा उचक्कों ने उड़ाए 40 हजार

    By Rajat KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 04:03 PM (IST)

    महिला को कागज का बंडल थमाकर उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। यह घटना बिहार के गोपालगंज की है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। हालांकि अभी ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. प्राथमिकी करने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
    2. थावे रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के पास की घटना

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की गोपालगंज शाखा से रुपये की निकासी कर लौट रही महिला को बाइक सवार उचक्कों ने अपना शिकार बना लिया।

    कागज का बंडल थमाकर उनके पास रखे 40 हजार रुपये उड़ा लिए। इस घटना के बाद पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी करने के बाद नगर थाने पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बैग में पैसे रखकर बाहर निकली महिला

    जानकारी के अनुसार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव निवासी जमानती देवी बीते चार सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया की गोपालगंज शाखा से 40 हजार रुपये निकाल कर बैग में रखने के साथ ही बैंक से बाहर निकली।

    इस दौरान महिला को बैंक से बाहर निकलते देखकर बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके पास पहुंचकर कागज का बंडल थमा दिया। इसके बाद झांसे में लेकर बैंक में जमा करने की बात कहते हुए 40 हजार रुपये महिला से लिए और फरार हो गए।

    कागज का बंडल लेकर थाना पहुंची महिला

    इस बाद महिला कपड़ा में बंधा कागज का बंडल लेकर नगर थाना पहुंची। वहां घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

    इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला को झांसा देने के बाद उचक्कों ने पैसा उड़ाने का कार्य किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।