Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : गोपालगंज में मेले पर रोक नहीं, हादसे के बाद प्रशासन सख्त; भंडारा आयोजन से रूट चार्ट तक DM ने लिए बड़े फैसले

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 01:36 PM (IST)

    बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार रात हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने मेले पर रोक तो नहीं लगाई है परंतु कुछ बड़े फैसले लिए है ...और पढ़ें

    Bihar News : गोपालगंज में मेले पर रोक नहीं, हादसे के बाद प्रशासन सख्त; भंडारा आयोजन से रूट चार्ट तक DM ने लिए बड़े फैसले
    Bihar News : गोपालगंज में मेले पर रोक नहीं, हादसे के बाद प्रशासन सख्त; भंडारा आयोजन से रूट चार्ट तक DM ने लिए बड़े फैसले

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार रात चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास पंडाल के सामने भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस संबंध में प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी दी है।

    पंडाल में मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत की घटना के बाद मंगलवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर अहम जानकारियां दी हैं।

    बता दें कि सोमवार रात हुए हादसे में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा निवासी स्व. रविंद्र साह की पत्नी 60 वर्षीय उर्मिला देवी, मांझा थाना क्षेत्र के सनाह निवासी दिलीप राम में 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और नगर थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी स्व. भोज शर्मा की पत्नी 60 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई थी। वहीं, करीब 10 लोग घायल हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद सभी की हालत ठीक है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूजा समितियों के साथ बैठक कर कुछ अहम फैसले लिए गए हैं।

    गोपालंगज डीएम ने लिए ये फैसले

    • गोपालगंज जिले में मेला खुला हुआ है, लोग दर्शन कर सकते हैं।
    • डीजे पर पहले से प्रतिबंध है। यह बरकरार रहेगा।
    • पूजा समितियां आदि उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के लिए चोंगा (लाउडस्पीकर) का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • रेहड़ी-पटरी पर लगाने वाली दुकानों, खामचे जैसी छोटी दुकानों को पूजा पंडाल से दूर रखा जाएगा।
    • लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से मेले में किसी बच्चे के खो जाने की स्थिति में तुरंत संपर्क साधा जा सके।
    • डीएम ने यह भी बताया कि मेले में व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किए गए सभी वॉलेंटियर बैज लगाकर रखेंगे।
    • उन्होंने कहा कि शहर में रूट चार्ट का सख्ती से पालन होगा। स्टेशन से आने वाले यात्रियों को देखते हुए इसकी व्यवस्था की गई है।
    • भंडारे का खुली जगह पर आयोजन करने की अनुमति होगी।
    • सोमवार रात हुए हादसे की जांच के लिए टीम बनाई जा रही है।

    डीएम ने बताई हादसे की वजह

    जिलाधिकारी चौधरी ने बताया कि सोमवार रात हुआ हादसा भीड़ ज्यादा होने की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे होने का कारण ढाई से तीन गुना भीड़ थी। स्टेशन से लोग आते गए। इस दौरान सेल्फी लेने वाले और अन्य कारण से लोग एक ही जगह पर मौजूद थे। ऐसे में भीड़ ज्यादा बढ़ गई और ये हादसा हो गया।

    यह भी पढ़ें : Bihar News: लगन व साधना के बल पर संगीत के क्षेत्र में श्रुति ने बनाई अलग पहचान, उपलब्धि जानकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें : BPSC Teacher Counselling 2023: काउंसलिंग के तीसरे दिन अचानक बढ़ गई भिड़, कुव्यवस्था के कारण बेहोश होकर गिरे कई अभ्यर्थी

    खबरें और भी