थावे-सूरत एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
सूरत-थावे एक्सप्रेस अब वाराणसी मंडल के दिघवा दुबौली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दो मिनट के लिए रुकेगी। यह ठहराव 12 मई से शुरू होगा, जिससे यात्रियों को, ...और पढ़ें

थावे-सूरत एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
HighLights
सूरत-थावे एक्सप्रेस का दिघवा दुबौली में ठहराव।
12 मई से शुरू होगा दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा, स्थानीय लोगों ने सराहा।
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव वाराणसी मंडल के अंतर्गत दिघवा दुबौली स्टेशन पर भी किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है।
जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस 12 मई से दिघवा दुबौली स्टेशन पर शाम 19:20 बजे पहुंचेगी और 19:22 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस 13 मई से सुबह 06:28 बजे दिघवा दुबौली स्टेशन पर पहुंचेगी और 06:30 बजे यहां से रवाना होगी।
रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो सूरत और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया है।