विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: महिला की लाश देख बेटा बोला- ये तो मेरी मां है, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग में हुई हत्या; खेत में मिला शव

By manish kumarEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 11 Jun 2023 03:16 PM (IST)

गोपालगंज में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला ...और पढ़ें

गोपालगंज में महिला की हत्या से सनसनी, कनपटी पर गोली के निशान; पुलिस को प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
गोपालगंज में महिला की हत्या से सनसनी, कनपटी पर गोली के निशान; पुलिस को प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

थावे (गोपालगंज), जागरण संवाददाता। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी चंवर के खेत में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, रविवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक महिला गवांदरी गांव निवासी शिव लाल साह की 38 वर्षीय पत्नी बबिता देवी बताई जाती है। बताया जाता है की शनिवार की रात महिला रोज की तरह परिवार के सदस्यों को खाना खिलाकर सोने चली गई। इस बीच पूरा परिवार सो गया। सुबह स्वजन जब उठे तो महिला घर से गायब थी।

परिजन उसके मोबाइल पर फोन लगाए, लेकिन मोबाइल बंद था। तभी गांव के लोगों को सूचना मिली की एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है। महिला का बेटा जब मौके पर पहुंचा तो उसने अपनी मां की पहचान लिया। मृतका के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया की मां हर रोज बहन के साथ शौच करने जाया करती थी। 

महिला की कनपटी पर गोली के निशान

हालांकि, आज मां ने बहन को नहीं जगाया, जिससे बहन सोई रह गई। सुबह उठकर जब देखा गया तो मां घर में नहीं थी। कुछ ही देर बाद पता चला की एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो मेरी मां थी। उसकी कनपटी में गोली मारी गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। बताया जाता है की मृतका के पति पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। एक बेटा और एक बेटी है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं।