Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jahanabad News: बैंक कर्मी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, मसौढ़ी जाने के दौरान पहले रुकवाई बाइक फिर हथियार के बल पर ले भागे सारे पैसे

    By Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 11:01 AM (IST)

    हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मी से दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिए हैं। यह मामला जहानाबाद का है। बताया जा रहा है कि लूट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पैसा लेकर बिहारशरीफ से मसौढ़ी बाइक से जा रहे थे बैंक कर्मी
    2. अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी करने में जुटी पुलिस

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में तेल्हाडा-मसौढ़ी सड़क पर ओकरी पीएचसी के समीप दो बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक बैंक कर्मी से दो लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने बाद वह मौके से फरार हो गए।

    बिहारशरीफ में काम करते हैं बैंक कर्मी 

    यह घटना ओकरी ओपी क्षेत्र के ओकरी मोड़ के पास की है। घटना के संबंध में पीड़ित बैंक कर्मी मो आरिफ ने बताया कि वह बिहारशरीफ के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं और मूल रूप से मसौढ़ी के रहने वाले हैं। शनिवार को बिहारशरीफ से मसौढ़ी बाइक से दो लाख 70 हजार रुपये लेकर जा रहे थे।

    इसी दौरान घात लगाए दो बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओकरी मोड़ के समीप ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।

    मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

    मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच की और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बताया कि वह बैंक कर्मी है और वह नालंदा से रुपये लेकर मसौढ़ी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ओकरी मोड़ के समीप लूट की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली व अंबाला से बिहार जाने वाले यात्री हो जाएं तैयार, इस दिन से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; फटाफट करें बुकिंग 

    यह भी पढ़ें- एक्स लवर का 'लाइव मर्डर' देखने सहेली के साथ पहुंची थी युवती, हिरासत में उगले कई राज