Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरवल में बिल्ली की वजह से महिला की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया 

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:58 PM (IST)

    अरवल के महरिया गांव में एक महिला की बिल्ली का पीछा करते हुए गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका जुली कुमारी अपने पीछ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. अरवल में बिल्ली का पीछा करते हुए महिला गिरी।

    2. सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान मौत।

    3. मृतका जुली कुमारी के दो छोटे बच्चे अनाथ हुए।

    संवाद सहयोगी, कलेर (अरवल)। किंजर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में सिर में गंभीर चोट लगने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    परिजनों के अनुसार, मृतका जुली कुमारी घर में बिल्ली को खदेड़ रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

    आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए किंजर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कई घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- एक्टिव मोड में निशांत, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं