Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: पहले दरोगा का काटा कान, फिर अपनी ही टीम पर किया हमला; अब पत्नी को प्रताड़ित करने पर जवान को मिली ये सजा

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 10:26 PM (IST)

    Bihar News पत्नी को प्रताड़ित करना बिहार पुलिस के एक जवान को महंगा पड़ गया है। एसपी ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है। जवान के खिलाफ 11 जून को थाना में ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पत्नी ने 11 जून को पति के खिलाफ दर्ज कराया था केस
    2. पांच लाख रुपये और बुलेट गाड़ी मांग रहा था जवान
    3. पत्नी ने पति पर अवैध संबंध का भी लगाया आरोप

    जागरण संवाददाता, अरवल। Bihar Crime News एसपी राजेंद्र कुमार भील ने जिला पुलिस बल के जवान अभिषेक भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। निलंबित जवान पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में कार्यरत था। अभिषेक की पत्नी ने एसपी से मिलकर पति की प्रताड़ना की शिकायत की थी।

    इससे पूर्व पत्नी नेहा सिंह ने 11 जून को पति के खिलाफ सारण जिले के कोपा थाने केस दर्ज कराया था। तब जवान की तैनाती सारण जिले में ही थी। पत्नी ने पति पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।

    नेहा सिंह के अनुसार, पति के द्वारा दहेज स्वरूप पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगी जा रही थी। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था।

    सारण से अरवल तबादला होने पर वह एक लड़की को अपने साथ रखने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जवान को निलंबित करते हुए एसडीपीओ कृति कमल को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है।

    जवान पर दरोगा का कान काटने का भी आरोप 

    एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए सारण जिले के कोप पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। जवान अभिषेक भारद्वाज पर पुलिस पर हमला करने और दरोगा का कान काटने का भी मामला सारण जिले के कोपा थाने में दर्ज है। दरोगा सुनील कुमार ठाकुर के बयान पर केस किया गया था।

    खबरें और भी

    कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता गांव में विकास सिंह के मुर्गी फार्म में ट्रक से शराब उतारने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी, जिसमें आरोपित जवान भी शामिल था।

    शराब तस्करों के साथ मिलकर उसने अपनी ही पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें कई जवान जख्मी हो गए थे। दरोगा ने अभिषेक भारद्वाज को पकड़ लिया था, जिसके बाद अभिषेक ने दरोगा पर धारदार हथियार से हमला करते हुए फरार हो गया था। हमले में दरोगा का कान कट गया था।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Crime News: Bhagalpur DM के फर्जी फेसबुक अकाउंट से 20 हजार की ठगी, सीआरपीएफ जवान बनकर लगाया चूना

    Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस में बेडरोल का पैकेट खोलते ही चौंक गए यात्री, जमकर काटा बवाल; ये है मामला