Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: 3 लाख के गहने और 50 हजार नकद लेकर ससुराल से फरार हुई महिला, दो महीने पहले भाई ने कर दी थी पति की हत्या

    By Edited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 11:45 PM (IST)

    बिहार के जहानाबाद में सदर थानाक्षेत्र के लालसे बिगहा गांव में एक पत्नी अपने ससुराल से तीन लाख के गहने और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गई है। कविता देवी क ...और पढ़ें

    पति की हत्या के दो माह बाद पत्नी तीन लाख के गहने लेकर फरार। (प्रतीकात्मक फोटो)
    पति की हत्या के दो माह बाद पत्नी तीन लाख के गहने लेकर फरार। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. तीन लाख के गहने और 50 हजार नकदी लेकर फरार जहानाबाद की महिला।
    2. दो महीने पहले महिला के भाई ने उसके सामने ही कर दी थी पति की हत्या।
    3. मृतक के भाई ने दर्ज कराई एफआईआर।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में  सदर थानाक्षेत्र के लालसे बिगहा गांव में एक पत्नी अपने ससुराल से तीन लाख के गहने और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गई है। महिला कविता देवी के पति अरुण कुमार की दो महीने पहले पटना के मसौढ़ी में हत्या हो गई थी। कविता के भाई ने ही 13 जून को अपने बहनोई अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

    अरुण के भाई जयप्रकाश ने सदर थाने में भाभी के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी कराई है। अरुण के भाई ने अपनी शिकायत में बताया है कि भाई की हत्या के बाद भाभी घर में रह रही थी। एकाएक रात में घर के सभी जेवरात और 50 हजार नकदी लेकर गायब हो गई।

    दोनों का हुआ था अंतरजातीय प्रेम विवाह

    अरुण और कविता ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका छोटा भाई पुतुल कुमार नाराज चल रहा था।  घटना के दिन कविता अपने मायके आरा जिले के कृष्णा घाट सरैया गांव में थी। उसकी तबीयत खराब होने पर भाई इलाज के लिए पटना ले जा रहा था।

    पत्नी के भाई ने चला दी थी ताबड़तोड़ गोली

    पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पति अरुण कुमार  जहानाबाद से बिहटा पहुंच गए। इसके बाद पत्नी और उसके भाई के साथ अरुण भी गाड़ी में बैठ गया। हालांकि,  गाड़ी पटना की जगह जहानाबाद की ओर लेकर आने लगे।

    खबरें और भी

    मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खराट गांव के पास पहुंचने पर कविता के भाई ने अरुण के सिर में पीछे से ताबड़तोड़ दो गोली दाग दी। इस गोलीबारी में अरुण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी भाई गाड़ी से कूद कर भाग गया था। पति की हत्या के बाद पत्नी अपने ससुराल में ही रह रही थी।