Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में नीट छात्रा की मौत पर सियासत तेज, प्रशांत किशोर के बाद अब कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने उठाए सवाल

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 03:33 PM (IST)

    राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने जहानाबाद में मृत नीट छात्रा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए और स ...और पढ़ें

    छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद अखिलेश सिंह। फोटो जागरण

    छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद अखिलेश सिंह। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह शनिवार को मृत छात्रा के स्वजन से मिलने जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

    पूर्व मंत्री Akhilesh Prasad Singh ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला है। जिस शहर में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के शीर्ष अधिकारी बैठते हैं, वहां एक छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना होना कथित सुशासन की सच्चाई को उजागर करता है।

    उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर सवाल खड़ा करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस तरह के तथ्य सामने आए हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। परिवार के लोग पहले दिन से ही इस तरह की आशंका जता रहे थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    स्पीडी ट्रायल की मांग

    उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार इस समय गहरे सदमे में है और उन्हें न्याय की सख्त जरूरत है। सरकार को चाहिए कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

    डॉ. सिंह ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    शनिवार को इस घटना को लेकर जिला मुख्यालय में कारगिल चौक पर ब्रह्मर्षि फाउंडेशन की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में भी पूर्व मंत्री शामिल हुए। जहानाबाद आगमन के क्रम में सबसे पहले पूर्व मंत्री धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए।

    खबरें और भी

    उन्होंने यहां भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहना चाहिए। धरना में मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि समय रहते दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम जनता का कानून और व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मां की चीख: मुझे इंसाफ चाहिए, उसे फांसी दो; NEET छात्रा की मौत में पोस्टमार्टम ने खोली दरिंदगी की परतें

    यह भी पढ़ें- पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: शाम ढलते ही बदल गई SIT, अब यौन हिंसा मानकर जांच करेगी टीम

    यह भी पढ़ें- पुलिस से चूक हुई है तो सुधार करे...; NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बोले पीके, दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- ट्यूशन सेंटर के बंद कमरे में 'गुरु' ने दिखाई असली नीयत, कक्षा 9 की छात्रा ने घर पहुँचकर जो बताया सुनकर उड़ जाएंगे होश