अरवल के किसानों के लिए खुशखबरी, 5 प्रखंडों में बनेंगे 26 चेकडैम; 9 महीने तक मिलेगा सिंचाई का पानी
अरवल जिले के पांच प्रखंडों में 26 चेकडैम बनाए जाएंगे, जिससे किसानों को नौ महीने तक सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। यह योजना जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने ...और पढ़ें

अरवल के 5 प्रखंडों में बनेंगे 26 चेकडैम
HighLights
अरवल के 5 प्रखंडों में 26 चेकडैम बनेंगे।
किसानों को 9 महीने तक सिंचाई का पानी मिलेगा।
जलस्तर सुधरेगा, पेयजल संकट भी दूर होगा।
जागरण संवाददाता अरवल। जिला की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है लेकिन सिंचाई की सुविधा पर्याप्त नहीं होने के कारण यहां के किसानों को खेती के लिए जरूरी पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। अब जिले के सभी पांच प्रखंड में 26 चेकडैम के निर्माण की योजना तैयार की गई है।
इसे धरातल पर उतारने के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया की जा रही है, जल्द ही चेकडैम के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 9 मीटर से लेकर 15 मीटर तक का चेकडैम बनाया जाएगा। एक चेकडैम से करीब 2 से 3 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा।
साल में 9 महीने तक जमा होगा पानी
चेकडैम में साल के करीब 9 माह तक पानी की उपलब्धता होगी इससे जल संचय होगा और भूजल स्तर में सुधार होगा। जल संचय के व्यवस्था नहीं रहने से गर्मियों के दिनों में जिले के जलस्तर में काफी गिरावट आ जाती है। जिससे कई गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है।
किसानों को भी मोटर पंप से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। चेकडैम के निर्माण होने से बरसाती नाले, आहर और पईन का पानी डैम में जमा होगा और सुलिस गेट से नाली के द्वारा पानी किसानों के खेत में पहुंचेगा। पानी के जरूरत पूरे होने पर किसान सुलिस गेट को बंद कर देंगे जिससे चेकडैम में पानी जमा रहेगा।
खबरें और भी
बरसात में बाढ़ या ज्यादा पानी के दबाव से डैम को बचाने के लिए फ्लड सुलिश चैनल को भी निर्माण किया जाएगा। चेक डैम का खासियत यह रहेगा की ऊंचे खेतों में भी पानी आसानी से पहुंचेगा ।
खुशहाल होंगे किसान
जिले में 26 चेक डैम निर्माण से खेतों में हरियाली छाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए 9 माह तक पानी उपलब्ध होगा, जिससे किसान खुशहाल होंगे। अरवल में 5, कलेर में 7,कुर्था में 12, करपी में 1 और बंसी प्रखंड में 1 चेक डैम बनाया जाएगा ।
विभाग द्वारा जिला में 26 चेकडैम का निर्माण कराया जाएगा। सभी चयनित चेकडैम का निर्माण भीबिजीरामजी योजना से होगा। - आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , वीबी-जी राम जी योजना