Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद में ससुराल से अपहृत युवक की निर्मम हत्या, सिर और धड़ किया अलग

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:53 PM (IST)

    वह अपने ससुराल प्रतापपुर गांव में चंद्रजीत यादव के यहां आया था। उसकी पत्नी रूबी देवी ने 14 अगस्त को कुर्था थाना में उसके अपरहण की प्राथमिकी दर्ज करायी ...और पढ़ें

    ससुराल से अपहृत युवक की निर्मम हत्या, सिर व धड़ किया अलग
    ससुराल से अपहृत युवक की निर्मम हत्या, सिर व धड़ किया अलग

    HighLights

    1. गांव के बधार से उसका कटा सिर बरामद किया
    2. सिर व धड़ को दो अलग अलग जगह पर मिट्टी में दफना दिया

    संवाद सहयोगी,कुर्था(जहानाबाद)। कुर्था थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से अपह्रत एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। शनिवार को गांव के बधार से उसका कटा सिर बरामद किया गया, वहां से कुछ दूरी पर धड़ मिला। उसकी पहचान अरवल थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार रूप में की गई।

    वह अपने ससुराल प्रतापपुर गांव में चंद्रजीत यादव के यहां आया था। उसकी पत्नी रूबी देवी ने 14 अगस्त को कुर्था थाना में उसके अपरहण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें कहा था कि 12 बजे रात में तीन व्यक्तियों द्वारा सोये अवस्था में पति का अपहरण कर लिया गया है। सूचना के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। शनिवार को प्रतापपुर गांव के बधार में धान की सोहनी करने गयी महिलाओं को खेत में काफी दुर्गंध मिली। समीप पहुंची तब देखा कि मिट्टी से दबा केस नजर आया। तब इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने गड्ढा खोद कर सिर निकाला। धड़ गायब था। बधार में काफी खोजबीन के बाद आहर के समीप झलास से धड़ भी बरामद हो गया। युवक की हत्या गला रेत कर की गई थी। साक्ष्य छुपाने के लिये सिर व धड़ को दो अलग अलग जगह पर मिट्टी में दफना दिया था। सूचना पाकर एसडीपीओ कृति कमल, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात की।

    पुलिस कई बिंदुओं पर एक साथ जांच में जुट गयी है। मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस मामले के जल्द उद्भेदन का दावा कर रही है।

    खबरें और भी