विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलेगा भाव, जहानाबाद में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:08 PM (IST)

जहानाबाद जिले में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी, जिसके लिए सहकारिता विभाग तैयारी में जुटा है। इस ...और पढ़ें

धान की खरीदी। फाइल फोटो

धान की खरीदी। फाइल फोटो

HighLights

  1. जहानाबाद में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी।

  2. साधारण धान का MSP 2441, ग्रेड ए का 2461 रुपये।

  3. 68 पैक्स व 5 व्यापार मंडलों द्वारा खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण।

जागरण संवाददाता अरवल। जिले में 15 नवंबर से किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी। इसको लेकर सहकारिता विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले में 68 पैक्स व 5 व्यापार मंडलों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

निर्धारित तिथि पर धान की खरीदारी करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। सरकार के द्वारा धान का समर्थन मूल्य का निर्धारण कर दिया गया है, जिसमें साधारण धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल होगा।

पिछले वर्ष यह 2369 रुपये प्रति क्विंटल था। वहीं ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल होगा। पिछले वर्ष यह 2389 रुपये प्रति क्विंटल था। इस वर्ष सरकार ने 72 रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया है।

बीते वर्ष भी जिले में 15 नवंबर से ही धान की खरीदारी शुरू हुई थी। जिसमें 9562 किसानों से 73103.824 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जबकि लक्ष्य 75466 मीट्रिक टन था।

इस वर्ष जिले में धान की फसल बेहतर है। हाइब्रिड प्रजाति के धान पककर तैयार हैं। कई जगहों पर किसान कटनी भी शुरू कर चुके हैं।

वहीं साधारण धान की बालियां निकल गई हैं, एक महीने में फसल तैयार हो जाएगी।कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष 46 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है।

शुरुआत में 20 पैक्स में होगी धान की खरीद

जिला सहकारिता पदाधिकारी आकांक्षा में बताया कि 20 पैक्स में धान की खरीददारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों को धान बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं जो पैक्स धान की खरीद करना चाहते हैं उनका प्रस्ताव मांगा गया है ।

यह भी पढ़ें- Bihar Paddy Price: बाजार में धान का भाव 3250 रुपये तक चढ़ा, MSP से 809 रुपये अधिक

यह भी पढ़ें- बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 35 लाख टन का टारगेट और 2441 रुपये MSP तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।