Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bijli Bill: जहानाबाद में बिजली विभाग की करतूत, मृत व्यक्ति पर ठोका मुकदमा; 40 हजार का जुर्माना भी लगाया

    By Dheeraj kumarEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Tue, 03 Sep 2024 12:45 PM (GMT+05:30)

    Jehanabad News जहानाबाद के बिजली विभाग की करतूत सामने आई है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। विभाग ने मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा लगाकर जुर्माना ठोंक दि ...और पढ़ें

    जहानाबाद में मृत व्यक्ति पर ठोंका जुर्माना (जागरण)
    जहानाबाद में मृत व्यक्ति पर ठोंका जुर्माना (जागरण)

    HighLights

    1. जहानाबाद में मृत व्यक्ति पर लगाया बिजली चोरी का आरोप
    2. बिजली विभाग ने मुकदमा ठोंकने के साथ 40000 रुपये का जुर्माना ठोंका

    जागरण संवाददाता,जहानाबाद। Jehanabad News: बिजली विभाग का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। दरअसल, विभाग द्वारा लगभग छह साल पहले मृत हो चुके एक व्यक्ति पर बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दायर करने के साथ-साथ 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

    शिवाजी सिंह की 6 साल पहले हो चुकी है मौत

    पूरा मामला कलपा थाना क्षेत्र के गोनसा गांव का है। इस गांव के निवासी शिवाजी सिंह छह साल पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से बने आधा अधूरा घर में विधवा पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। शिवाजी सिंह की पत्नी सांझो देवी पति के नहीं रहने पर दूसरे घरों में बर्तन चौका कर अपना और बच्चों का पेट पाल रही है।

    विधवा की हालत हुई खराब

    ऐसे में मृत्यु हो चुके पति पर मुकदमा और जुर्माना इस विधवा को और तोड़ कर रख दिया है। इस संबंध में शिवाजी सिंह की पत्नी सांझो देवी ने बताया कि हम लोग घर पर नहीं थे इसी बीच बिजली विभाग वाले आए थे।

    अगले दिन कलपा थाने की पुलिस भी आई और मुकदमे तथा जुर्माना की जानकारी दी। इधर कलपा थाने की पुलिस का कहना है कि अर्धनिर्मित मकान में दो बल्ब जलाए जाते थे। जिसके आधार पर बिजली विभाग द्वारा मुकदमा किया गया है। शिवाजी सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र परिवार वाले से मांगा गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Patna Crime News: बिहटा में प्रेमी-प्रेमिका को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका, लड़की के घर के 4 लोग गिरफ्तार

    Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव, युवक को दौड़ाकर मारी गोली; इलाज के दौरान मौत