विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: तीज की खुशियां मातम में बदली: खरीदारी करने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार, गंवाई जान

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 17 Sep 2023 09:56 PM (GMT+05:30)

बिहार के जहानाबाद में पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। तीज को लेकर सामान खरीदने निकली महिला सड़क हादसे ...और पढ़ें

खरीदारी करने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार, गंवाई जान
खरीदारी करने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार, गंवाई जान

HighLights

  1. दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर में महिला की मौत
  2. काको थाना क्षेत्र के नोनही मठ गांव की रहने वाली थी महिला

जागरण संवाददाता, जहानाबाद: जहानाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीज की खरीदारी निकली महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई और उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जहानाबाद-हुलासगंज एसएच-71 के काका थाना क्षेत्र के पास की है।

तीज की खरीदारी के लिए निकली थी महिला 

बताया जा रहा है कि महिला तीज की खरीदारी करने के लिए काको बाजार जा रही थी। ऑटो पर सवार होकर जैसे ही कडौरूआ पुल के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ऑटो ने टक्कर मार दी।

इसमें ऑटो सवार एक महिला सड़क पर गिर गई। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने के चलते महिला बेहोश हो गई।

ऐसे में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काको थाना पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं, घटना के बाद दोनों ऑटो चालक अपनी-अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की सूचना से महिला के घर में तीज पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान काको थाना क्षेत्र के नोनही मठ गांव निवासी पूनम देवी के रूप में हुई। आस-पास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से के कारण यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: शादी का झांसा देकर विधवा के साथ बनाता रहा संबंध; दबाव डालने पर कर दी 15 लाख रुपये देने की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।