Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jehanabad Crime: चलते ऑटो में छेड़छाड़ से बचने को महिला ने लगाई छलांग, फटा सिर

    By Dheeraj kumarEdited By: Divya Agnihotri
    Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:56 AM (IST)

    जहानाबाद -काको रोड में रात को ऑटो से घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पहले से ऑटो में सवार मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश ...और पढ़ें

    महिला से मनचलों ने की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    महिला से मनचलों ने की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. चलती ऑटो में महिला से मनचलों ने की छेड़छाड़
    2. ऑटो रोकने की जगह ड्राइवर ने बढ़ाई रफ्तार

    जासं, जहानाबाद। जिले में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है । ये हम नहीं बल्कि जिले के वर्तमान हालात कह रहे हैं, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मंगलवार को की रात ऑटो में सवार होकर घर जा रही एक महिला से मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने ऑटो से छलांग लगा दी। चलती ऑटो से गिरने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है।

    सिर में आई गंभीर चोट

    चलती ऑटो से छलांग लगाने की वजह से महिला गंभीर रूप से जख्मी ही गई। उसका सिर फट गया। महिला को जख्मी हालत में देख आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नदियांवा गांव के पास क्लीनिक में भर्ती कराया और तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी।

    काको रोड में हुई घटना

    यह घटना जहानाबाद -काको रोड में हाजीपुर गांव के पास हुई महिला हुलासगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। मंगलवार रात वो ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। ऑटो में कुछ मनचले पहले से ही सवार थे । रात के सम में महिला को अकेला पाकर वो महिला से छेड़छाड़ करने लगे।

    महिला ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला ने ऑटो रोकने की भी गुहार लगाई तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। खुद को मनचलों से घिरा पाकर महिला ने आटो से छलांग लगा दी, सड़क पर गिरने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

    खबरें और भी

    जख्मी महिला ने बताया कि जहानाबाद स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर वह काको अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। रास्ते में ऑटो सवार कुछ युवकों ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मैंने खुद को बचाने के लिए ऑटो से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर महिला के स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे।

    वहीं इस पूरे मामले में काको के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा थाने में अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर आटो चालक एवं मनचलो की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पटना में प्रदूषण से बुरा हाल; पढ़ें आज के मौसम का हाल

    Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में बरमेश्वर मुखिया का पोता गिरफ्तार