Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election : पहले मतदान फिर अंतिम संस्कार... बूढ़ी मां का शव घर पर छोड़कर परिवार ने निभाया राष्ट्र धर्म

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 12:18 PM (IST)

    जहानाबाद में एक परिवार ने मतदान के प्रति जबरदस्त संदेश दिया है। बूढ़ी मां के निधन के बाद बेटे सहित परिवार के सदस्यों ने शव घर पर ही छोड़कर पहले मतदान ...और पढ़ें

    बूढ़ी मां का शव घर पर छोड़कर परिवार ने निभाया राष्ट्र धर्म
    बूढ़ी मां का शव घर पर छोड़कर परिवार ने निभाया राष्ट्र धर्म

    HighLights

    1. सूचना पर रिश्तेदार, परिचित जुटने लगे
    2. लोकतंत्र के प्रति आस्था के सामने अपने को खोने का गम भी कम पड़ गया

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को लोकतंत्र के प्रति आस्था के सामने अपने को खोने का गम भी कम पड़ गया। बूढ़ी मां के निधन के बाद बेटे सहित परिवार के सदस्यों ने शव घर पर ही छोड़कर पहले मतदान किया। वोट देने के बाद बेटे ने अपनी मां के अंतिम संस्कार का विधि-विधान शुरू किया।

    यह घटना जहानाबाद लोकसभा के मखदुमपुर विधानसभा अंतर्गत देउक्ली गांव की है। मिथिलेश यादव की वृद्ध मां मानमती देवी का आकस्मिक निधन शुक्रवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे हो गया।

    गमगीन माहौल के बीच परिवार ने डाला वोट

    सूचना पर रिश्तेदार, परिचित जुटने लगे, लेकिन गमगीन माहौल के बीच परिवार के सभी सदस्यों ने लोकतंत्र के प्रति आस्था जताते हुए पहले मतदान करने का निर्णय लिया।

    शनिवार की सुबह बेटे सहित परिवार के सभी सदस्यों ने पहले मतदान किया, उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पटना ले गए। मतदान का यह उत्साह लोगों में चर्चा का विषय बना है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार-झारखंड पेंशन विवाद : एक कदम और आगे बढ़ीं सरकारें, झोली में आएंगे करोड़ों रुपये

    Dhanbad Crime : धनबाद में ऑटो चालक का अपहरण, अब प्रिंस खान के नाम पर मांगी जा रही 50 लाख की फिरौती