Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मध्य प्रदेश चुनाव में लगेगी अरवल के 100 होमगार्ड की ड्यूटी, 50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना

    By dheeraj kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 07:01 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से विधानसभा चुनाव शुरू होंगे। चुनाव में बिहार के अरवल के होमगार्ड भी ड्यूटी पर रहेंगे। 100 जवानों को चुनाव ड्यूटी के लिए सेले ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश चुनाव में लगेगी अरवल के 100 होमगार्ड की ड्यूटी, 50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना
    मध्य प्रदेश चुनाव में लगेगी अरवल के 100 होमगार्ड की ड्यूटी, 50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना

    HighLights

    1. 17 नवंबर से शुरू होगा विधानसभा चुनाव
    2. 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की रहेगी तैनाती
    3. 50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना, दूसरी टुकड़ी आज निकलेगी

    जागरण संवाददाता, अरवल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अरवल से 100 गृहरक्षक जाएंगे। इसके लिए जिले में तैनात नवनियुक्त तेज तर्रार गृह रक्षकों का चयन किया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की तैनाती मध्य प्रदेश में रहेगी।

    50 जवानों की एक टुकड़ी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। 50 जवानों की दूसरी टुकड़ी शनिवार को रवाना होगी। साथ में कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार भी मौजूद रहेंगे।

    100 जवानों को किया गया सेलेक्ट

    कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के 100 जवानों को चयन किया गया है, जिन्हें दानापुर से ट्रेन के माध्यम से मध्य प्रदेश के कटनी और जबलपुर में भेजा जाएगा। वहां पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण चुनाव कराने में ये जवान अपना अहम योगदान देंगे।

    गृह रक्षकों को जाने से पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक वहां जवानों की तैनाती रहेगी। चुनाव के लिए जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। सभी चयनित जवानों को अरवल से दानापुर बस के माध्यम से भेजा जाएगा, वहां से जबलपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।

    ये भी पढ़ें- KBC के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बने छपरा में रोटी बैंक चलाने वाले रवि शंकर, Amitabh Bachchan से मिला ये इनाम

    ये भी पढ़ें- Youtuber मनीष कश्यप को बड़ी राहत; NSA भी हटा, बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो का मामला

    खबरें और भी