Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav को चुनाव में जवाब देने का फॉर्मूला सेट! बिहार में अब यह काम करने जा रही JDU, राजद को हो सकता है नुकसान

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:04 PM (GMT+05:30)

    नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी पूरी तरह से एक्टिव है। जदयू ने लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और राजद को कड़ा जवाब देने के लिए अब अलग रणनीति बनाई है। इस न ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
    नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाएंगे- जदयू
    2. जहानाबाद में हुई पार्टी नेताओं की बैठक

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने धुरंधर नेताओं को काम पर लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी में कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

    इसी तरह, चुनाव में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राजद (RJD) को जवाब देने का फॉर्मूला सेट कर लिया गया है। जहानाबाद में सोमवार को जदयू की बैठक हुई।   

    जदयू (JDU) जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मेराज अहमद सुड्डू का स्वागत जिला कार्यालय में किया गया। मेराज अहमद अमथुआ पंचायत के मुखिया हैं। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि मेराज अहमद के नेतृत्व में जदयू जिला में और सशक्त होगा।

    सीएम नीतीश कुमार का प्रकट किया आभार

    नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने अपने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशरफ हुसैन एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि जदयू की नीतियों व मुख्यमंत्री के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाएंगे। सम्मान समारोह में कमलेश कुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू, रामभवन सिंह कुशवाहा, सुनील पांडेय, हैदर इमाम, यासीन खान,शकील अहमद आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-

    Purnia Narenpur Four Lane: चुनाव से पहले PM मोदी ने दी सौगात! पूर्णिया-नरेनपुर फोरलेन सहित इन परियोनाओं का किया उद्घाटन

    NDA Seat Sharing: तो यहां अटका है मामला... मांझी ने सीट बंटवारे पर दिया बड़ा अपडेट, एनडीए को ऐसे कैंडिडेटों की तलाश