विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paddy Price: बिहार में कब से होगी धान की खरीदारी? A ग्रेड से लेकर साधारण फसल तक का रेट फिक्स; यहां पढ़ें सबकुछ

By Dheeraj kumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 13 Nov 2024 06:10 PM (GMT+05:30)

बिहार में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 15 नवंबर से 15 फरवरी तक होगी धान की खरीद, लक्ष्य तय नहीं
  2. 2300 रुपये प्रति क्वींटल साधारण धान की कीमत निर्धारित

जागरण संवाददाता, अरवल। इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। धान की खरीद शुरू होने में एक दिन शेष रह गये हैं। इसके बावजूद धान खरीद का लक्ष्य नहीं तय हुआ है।

लक्ष्य मिले बिना सहकारिता विभाग की ओर से किसानों से धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। धान खरीद के लिए जिले के 68 पैक्सों और चार व्यापार मंडल का चयन किया गया है।

खभैनी और चौहर पैक्स डिफॉल्टर होने और कलेर व्यापार मंडल का प्रस्ताव नहीं आने के कारण इनका चयन नहीं हुआ है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। साधारण धान 2300 रुपये प्रति क्वींटल एवं ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्वींटल निर्धारित की गयी है।

पिछले साल की तुलना में साधारण धान एवं ए ग्रेड धान की कीमत में 117 रुपये की वृद्धि की गयी है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 44 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया था। शुरूआती दौर में बारिश कम होने से रोपाई पर असर पड़ा, लेकिन बाद में अच्छी बारिश होने पर लक्ष्य पूरा कर लिया गया।

पिछले साल की तरह ही बेहतर उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। जिले में अभी छिटपुट ही धान कटनी का काम शुरू हुआ है। अनुमान है कि 15 दिनों के बाद धान कटनी में तेजी आएगी। इस वर्ष पैक्स का चुनाव भी होना है, इससे शुरूआती दौर में धान खरीद पर असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

धान खरीद का लक्ष्य अभी नहीं मिला है। लेकिन 15 नवंबर से धान खरीद की तैयारी चल रही है।-अमित कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

गया में तैयारी पूरी

उधर, गया में भी धान क्रय को लेकर जिला सहकारिता विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय पर धान की क्रय होगी। धान क्रय को लेकर जिले के 316 पैक्सों का चयन किया गया है। प्रारंभिक दिन यानि 15 नवंबर से सिर्फ पांच स्थान पर धान क्रय की शुरुआत होगी।

सबसे बड़ी बात है कि सहकारिता विभाग ने पहली बार प्रत्येक प्रखंड में एक माडल धान क्रय केंद्र बनेगा। जहां किसानों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने आदेश कर दिया है। विभाग ने गया जिले के 24 प्रखंडों में धान क्रय करने का लक्ष्य दो लाख सात हजार एमटी निर्धारित की है।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बीते माह जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई है। इसमें धान क्रय करने का निर्णय लिया गया था। उस निर्णय के आलोक में धान क्रय होगी। सहकारिता विभाग को उम्मीद है कि इस बार गया जिले में धान का उत्पादन बेहतर हुआ है। इस कारण से विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

यह भी पढ़ें-

Bihar Farming: धान की कटनी शुरू, आधुनिक यंत्रों से फसल अवशेष को खाद में परिवर्तित करेंगे किसान; ये है तैयारी

पराली जलाने पर केंद्र ने लगाया भारी जुर्माना, अब किसानों को 30 हजार रुपये तक भरना होगा हर्जाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।