विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 ट्रेनें रद, कई का बदला गया रूट

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 09:16 PM (IST)

पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित।

  2. पटना-गया रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द, मार्ग बदले।

  3. यात्रियों को जहानाबाद, पटना, गया में हुई परेशानी।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।

परसाबाजार के बीच पुल संख्या 21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल अभियंत्रण विभाग ने डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया है।

रेलवे ने सात सितंबर को चलने वाली कई ट्रेनों को रद करने के साथ कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर परिचालन करने का निर्णय लिया है।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार गया-पटना और पटना-गया के बीच चलने वाली 63242, 63244, 63245, 63247, 63248, 63250, 63251 एवं 63256 मेमू ट्रेनें सात सितंबर को रद रहेंगी।

इसके अलावा 63253 पटना-गया मेमू तथा 63274 पटना-राजगीर मेमू का परिचालन भी रद किया गया है। 63248 के ईएमयू रैक को एमपीओ प्वाइंट पर लिया जाएगा, जहां से राजगीर के लिए 63339 की सेवा संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग

18625 पटना-हटिया एक्सप्रेस को सात सितंबर को बीकेपीएल-राजगीर-तिलैया-पटना-गया-किऊल मार्ग से चलाया जाएगा। 18626 हटिया-पटना एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित रहेगा।

13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस छह सितंबर को भभुआ रोड के बजाय निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से पटना पहुंचेगी। 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इसी तरह 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस और 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन भी परिवर्तित मार्ग से होगा।

ट्रेनों के रद और मार्ग परिवर्तन से पटना, गया, जहानाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पुनपुन नदी का जलस्तर सामान्य होने और पुल के आसपास रेल परिचालन सुरक्षित पाए जाने के बाद ही प्रभावित रेलखंड पर परिचालन पूर्ववत किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का तांडव: गांधी घाट में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का रिंग बांध ध्वस्त