विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘ऐसे मंत्री को तत्काल पद से हटाएं CM’, भाई वीरेंद्र ने सम्राट चौधरी से की मांग, बोले- पूरा बिहार शर्मसार

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:33 AM (IST)

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने जहानाबाद में बिहार के एक मंत्री के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री सम्राट ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं के साथ राजद विधायक भाई वीरेंद्र। जागरण

कार्यकर्ताओं के साथ राजद विधायक भाई वीरेंद्र। जागरण

HighLights

  1. भाई वीरेंद्र ने बिहार के मंत्री के आचरण पर सवाल उठाए।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मंत्री को तत्काल हटाने की मांग की।

  3. कहा, मंत्री के व्यवहार से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। लोक लेखा समिति की बैठक में शामिल होने रविवार को जहानाबाद पहुंचे राजद विधायक सह समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार के एक मंत्री के आचरण को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिना किसी मंत्री का नाम लिए कहा कि सरकार में शामिल एक मंत्री के व्यवहार से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है।

'ऐसे मंत्री को तत्‍काल पद से हटाएं सीएम' 

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ऐसे मंत्री को तत्काल पद से हटाने की मांग की। भाई वीरेंद्र ने कहा कि दिल्ली के एक होटल में मंत्री के आचरण को लेकर जो बातें सामने आई हैं, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं।

सार्वजनिक जीवन में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से मर्यादित और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के किसी मंत्री का आचरण इस तरह का है तो इससे न केवल सरकार की छवि प्रभावित होती है, बल्कि पूरे बिहार की बदनामी होती है।

पद और जिम्‍मेदारी की गरिमा का ध्‍यान जरूरी 

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने वाले लोगों को अपने पद और जिम्मेदारी की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। सरकार को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

लोक लेखा समिति के बैठक के बाद भाई वीरेंद्र ने स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों और पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच सक्रिय रहने तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की नसीहत दी।

पीएचईडी मंत्री पर तेज प्रताप ने लगाए हैं आरोप 

बता दें कि पूरा मामला बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के मंत्री संजय कुमार सिंह से जुड़ा है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसको लेकर मंत्री ने कानूनी नोटिस भेजकर तेजप्रताप को सात दिनों के भीतर क्षमायाचना और अपनी बातों के र्वजनिक खंडन के लिए कहा है, अन्यथा उनके विरुद्ध 50 करोड़ की मानहानि का मामला दायर होगा। 

यह भी पढ़ें- तेजप्रताप यादव को मंत्री संजय सिंह ने भेजा 50 करोड़ का नोटिस, माफी मांगने के लिए 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम