Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: हथियार के बल पर व्यवसायी से 36 हजार रुपये की लूट, छानबीन में जुटी दो थानों की पुलिस

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 03:00 PM (IST)

    Bihar Crime News दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा जनरल स्टोर व्यवसायी के साथ लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थान ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. खैरा-गरही मार्ग पर गिद्धेश्वर जंगल की घटना
    2. अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

    संवाद सूत्र, खैरा (जमुई)। खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर जंगल के समीप रविवार को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा जनरल स्टोर व्यवसायी के साथ लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है।

    घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार एवं गरही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाबत लूट के शिकार गरही गांव निवासी सोनू वर्णवाल ने बताया कि वह अपने जनरल स्टोर से 36 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने महाजन के पास जमुई जा रहे थे। 

    पहली बाइक रोकी, फिर पैसे लेकर फरार हो गए

    इसी दौरान गिद्धेश्वर जंगल के समीप घात लगाए अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बाइक रोकी और रुपये लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

    चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि गिद्धेश्वर जंगल अपराधियों का सेफजोन बन गया है। अक्सर अपराधी गिरोह के लोग जंगल में लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: ... तो इस वजह से कट गया मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट, नए उम्मीदवार से BJP को क्या होगा फायदा?

    Bihar Teacher News: ऐसी गलती भूलकर भी ना करें शिक्षक, वरना हाथ से चली जाएगी अच्छी-खासी नौकरी! सैलरी भी नहीं मिलेगी

    खबरें और भी