बिहार में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि जमुई के चकाई में एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक चालू हो जाएगा।
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया।
चकाई में एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट 2027 तक चालू होगा।
चकाई को स्टील हब बनाने की योजना पर भी काम जारी है।
जागरण टीम, जमुई/चंद्रमंडी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मार्च 2027 तक चकाई में बन रहे इथेनाल प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
यहां तेज गति से काम चल रहा है। वे शनिवार को चकाई प्रखंड के पेटरपहाड़ी पंचायत के उरबा में निर्माणाधीन इथेनाल प्लांट का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा इथेनाल प्लांट है जो इस इलाके के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं सर्वे किया है और हर हाल में मार्च 2027 तक प्लांट चालू हो जाएगा।

सीएम ने किया निरीक्षण।
उन्होंने कहा कि चकाई को स्टील हब बनाने की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर सर्वे किया गया है।
जल्द ही जमीन पर उतरेगी योजना
जल्द ही स्टील हब की योजना भी जमीन पर उतरेगी, जिससे यहां की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और चकाई राज्य के मानचित्र पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाएगा। सरकार उद्योग के लिए समुचित व्यवस्था करने में लगातार जुटी है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा पर बैठकर प्लांट परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12:15 बजे प्लांट के बगल में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधायक सावित्री देवी, विधान पार्षद विजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह, डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीएम सौरव कुमार, डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।