Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bridge Collapse: जमुई में भारी बारिश के कारण दो और पुल के पिलर धंसे, आवागमन पर लगी रोक

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:39 PM (IST)

    Bihar Bridge Collapse बिहार के जमुई में गढ़ी जन्म स्थान जाने वाली मुख्य मार्ग गोहदा नदी पर बना पुल अचानक धंसा गया। पुल धंसने से यात्रियों को आने-जाने ...और पढ़ें

    जमुई में बारिश के कारण दो और पुल का पिलर धंसा। फोटो जागरण
    जमुई में बारिश के कारण दो और पुल का पिलर धंसा। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, जमुई, Bihar Bridge Collapse: बिहार के जमुई  (Jamuai bridge Collapse) के चकाई और खैरा प्रखंड के इलाके में दो और पुलों के पिलर धंस गए। दो जगहों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। दोनों पुल के पिलर धंसने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। जानकारी के अनुसार चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गोपीडीह छाता मार्ग पर बने भुतहा पुल का एक पिलर रविवार की दोपहर तेज वर्षा की धार में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। रविवार की दोपहर सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार तिवारी क्षेत्र भ्रमण पर थे ।तभी पुल से पार करने के दौरान उन्होंने देखा कि पुल का एक पीलर क्षतिग्रस्त (Bihar Bridge Collapse) हो गया है। इसके बाद उन्होंने पुल के नीचे उतर कर देखा तो पाया कि पुल का एक पिलर पूरी तरह धंस गया है। किसी भी समय पुल गिर सकता है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapse: जमुई में बारिश के कारण दो और पुल का पिलर धंसा, आवागमन पर लगी रोक

    यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी

    इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और आवागमन बंद करने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

    इधर दूसरी घटना खैरा प्रखंड की है। यहां गरही-जन्मस्थान जाने वाले मुख्य मार्ग पर गोहदा नदी पर बना पुल भी धंस गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

    यह भी पढ़ें: बिहार में पानी के तेज बहाव से एक और पुल धंसा, 50 से ज्यादा गांव का संपर्क टूटा, नीतीश सरकार पर उठे सवाल

     

    खबरें और भी