विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui News: दो दिनों में दो घटना... बम विस्फोट कर पंडित के घर में डकैती, 2 लाख कैश उड़ा ले गए बदमाश

Published: Tue, 12 Mar 2024 02:04 PM (IST)

बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आई है। बम विस्फोट कर पंडित के घर में डकैती करने का ...और पढ़ें

बम विस्फोट कर पंडित के घर में डकैती
बम विस्फोट कर पंडित के घर में डकैती

HighLights

  1. मलयपुर में दो दिनों में दो घटना, जांच में जुटी पुलिस
  2. घर में महिलाएं अकेली थीं

संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। मलयपुर थाना क्षेत्र के तोमर टोला में लगातार दो दिनों में दो घटना घटित हुई है। सोमवार की रात डकेतों ने पेशे से पुरोहित गौतम झा के घर बम विस्फोट कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब गौतम मलयपुर में ही दूसरे मोहल्ले में शादी समारोह में गए थे।

घर में महिलाएं अकेली थीं। इसके पहले रविवार की रात को भी इस घर से सटे सुभम सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस दौरान भी घर के लोग शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। पीड़ित गौतम झा की मां विमला देवी ने बताया कि घर में सास-बहू अकेली थीं। कुछ सामान लाने के लिए पड़ोस में गई थी।

धमाके की आवाज सुन गिर पड़ी महिला

वापस घर लौट रही थी। इस दौरान घर के सामने कुछ लोगों को देखकर पूछा कौन हैं? इतना बोलते ही उधर से भी कौन है बोलकर उनके सामने बम विस्फोट कर दिया। धमाके की आवाज सुन वह गिर पड़ीं और उनके पैर के घुटने में चोट लग गई।

गौतम झा की पत्नी ने बताया कि पांच-छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी थे। उन्होंने घर का दरवाजा का ताला तोड़कर बक्से में रखा बर्तन, कपड़ा, आभूषण, दो लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही घर से बाहर बने बाथरूम में रखे बड़े बर्तन कासां पीतल दान में मिले उसको भी ले लिया।

सामान के स्थान की सटीक जानकारी अपराधियों को थी

ऐसा लग रहा था कि घर में समानों के स्थान की सटीक जानकारी अपराधियों को थी। ग्रामीणों के अनुसार डकैती के बाद अपराधी चार पहिया वाहन में सामान लेकर फरार हो गए। इसके पहले रविवार की रात घटनास्थल से सटे शुभम सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पीड़ित ने बताया कि छत के रास्ते चोर घर में प्रवेश कर सोना का अंगूठी, कान की बाली, चांदी का पायल, मछली सहित 10 हजार नगदी की चोरी कर ली। इधर, डकैती की सूचना के बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: चुनाव से पहले क्या है नीतीश सरकार की प्लानिंग? इस बड़े काम के लिए निकलने वाला है टेंडर, समय सीमा भी सेट

Tejashwi Yadav: चुनाव प्रचार में व्यस्त तेजस्वी अचानक पहुंच गए गौशाला, गायों का लिया हालचाल; फिर दे दिया बड़ा संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।