यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Special Trains: रेलवे का बड़ा फैसला! मार्च और अप्रैल तक 27 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का किया विस्तार
03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से एक फरवरी से 25 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 03229 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से दो फरवरी से 26 अप्रैल तक सप्ताह क ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने 27 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। 03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से एक फरवरी से 25 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को, 03229 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से दो फरवरी से 26 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल पटना से चार फरवरी से 28 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल हावड़ा से चार फरवरी से 28 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को, 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से एक फरवरी से 25 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।
वहीं, 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से चार फरवरी से 28 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को, 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से तीन फरवरी से 30 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को, 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से छह फरवरी से दो अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन
07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से तीन फरवरी से 30 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को, 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से पांच फरवरी से एक अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को, 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से सात फरवरी से 27 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जाएगी।
खबरें और भी
07008 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से नो फरवरी से 29 मार्च तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल पटना से पांच फरवरी से 29 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को, 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल हैदराबाद से सात फरवरी से एक मई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को, 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल सिकंदराबाद से नौ फरवरी से 26 अप्रैल तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।