Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत से जमुई पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विपक्ष पर साधा निशाना

    Updated: Sun, 17 May 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जमुई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ, जहां मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनका अभिनंदन किया। ...और पढ़ें

    श्रेयसी सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत। (जागरण)

    श्रेयसी सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत। (जागरण)

    HighLights

    1. संजय सरावगी का जमुई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत।

    2. मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।

    3. ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

    संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का रविवार को जमुई रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

    उद्योग सह खेल मंत्री एवं स्थानीय विधायक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

    इस दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की ओर से जिला स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उनका जमुई आगमन हुआ है।

    ट्रेन से पहुंचे जमुई

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट को देखते हुए देशवासियों से ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है।

    इसी संदेश को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने खुद पटना से जमुई तक ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

    विपक्ष पर साधा निशाना

    प्रधानमंत्री की अपील को विपक्ष द्वारा फोटो, रील और दिखावा बताए जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास देशहित के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं है।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता हर सकारात्मक पहल का मजाक उड़ाने में लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्राट चौधरी को उत्तराधिकारी बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में किसे कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है।

    इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रकाश भगत, भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह, टून सिंह, हिमांशु सिंह, विनीत कुमार सिंह, रतन सिंह, विधुभूषण सिंह, वीरविजय सिंह सहित युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।