Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: जमुई सीट पर चिराग ने चल दी अलग चाल! बहनोई के लिए LJPR नेताओं को दिया ये निर्देश; अब क्या करेगी RJD ?

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 11:00 AM (IST)

    Bihar Politics चिराग पासवान इन दिनों पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हैं। इस बीच उनकी पार्टी लोजपा रामविलास ने उनके बहनोई अरुण भारती के ल ...और पढ़ें

    चिराग पासवान और अरुण भारती। फोटो- जागरण
    चिराग पासवान और अरुण भारती। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. सभी विधानसभा में तीन तीन प्रभारी की नियुक्ति
    2. चिराग पासवान के निर्देश पर हुआ काम

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)।  Bihar Political News Today 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जमुई लोक सभा क्षेत्र (Jamui Lok Sabha Seat) के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार-प्रसार एवं तैयारी को गति प्रदान करने के लिए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद ने सभी विधानसभा में प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।

    साथ ही अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में सभी दलों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यालय प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, चुनाव प्रचार, बूथ प्रबंधन, मतदान एवं मतगणना तक का प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    इन नेताओं को किया गया नियुक्त

    जमुई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव चंदन सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि झाझा विधानसभा के लिए प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना एवं प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है।

    सिकंदरा विधानसभा के लिए राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान को लगाया गया है। चकाई विधानसभा के लिए राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं प्रदेश महासचिव कैप्टन नंदकुमार पासवान को लगाया गया है।

    शेखपुरा विधानसभा के लिए संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे को काम पर लगाया गया 

    इसी प्रकार तारापुर विधानसभा के लिए राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र को लगाया गया है, जबकि शेखपुरा विधानसभा के लिए संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ यामिनी मिश्रा की नियुक्ति की गई है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा संसाधन कोषांग में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष चोपड़ा एवं बेगूसराय जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान को लगाया गया है, जबकि लोक सभा चुनाव समन्वय प्रमुख के रूप में सुरेंद्र विवेक प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख को दायित्व दिया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि राजद अपने लिए क्या रणनीति सेट करती है।

    यह भी पढ़ें-

    Rohini Acharya: रोहिणी के पक्ष में काम कर रहे पदाधिकारी? SDM-SDPO पर लगा गंभीर आरोप; BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 को औरंगाबाद, 13 अप्रैल को गया में करेंगे रोडशो; चुनाव को लेकर ये है प्लान