विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लुधियाना-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, झाझा-जसीडीह में ठहराव

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:39 PM (IST)

Ludhiana Kolkata Special Train : रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए लुधियाना-कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर 

HighLights

  1. लुधियाना-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष त्योहार ट्रेन।

  2. दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  3. झाझा, जसीडीह सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Ludhiana Kolkata Special Train : आगामी त्योहारी सीजन (दीपावली और छठ पर्व) के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

आसनसोल जनसंपर्क अधिकारी (PRO) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए लुधियाना और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे बिहार, झारखंड और बंगाल के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या और समय-सारणी

  • 04666 लुधियाना–कोलकाता स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 06 नवंबर (शुक्रवार) की सुबह 06:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी और अगले दिन यानी 07 नवंबर (शनिवार) की रात 09:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

  • 04665 कोलकाता–लुधियाना स्पेशल ट्रेन: वापसी में यह ट्रेन 07 नवंबर (शनिवार) की रात 11:50 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए 09 नवंबर (सोमवार) की दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुँचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के तहत यह ट्रेन जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

इसके साथ ही, पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण झाझा रेलवे स्टेशन पर भी इन दोनों ट्रेनों का आधिकारिक ठहराव निर्धारित किया गया है, जिससे सिमुलतला, जमुई और झाझा क्षेत्र के यात्रियों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से त्योहारी सीजन में टिकटों की मारामारी से जूझ रहे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और वे अपने घर सुरक्षित व समय पर पहुँच सकेंगे।

यह भी पढ़ें- पटना में जमुई की बेटियों का ताइक्वांडो में जलवा, कोमल ने स्वर्ण तो प्रकृति ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

यह भी पढ़ें- जमुई में 70 साल बाद भी नहीं बनी 700 मीटर सड़क, पगडंडी और खेतों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।