Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर और हटिया-पटना एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 01:40 PM (IST)

    होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटा-बक्सर और हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। य ...और पढ़ें

    पटना रेलवे स्टेशन की भीड़। फाइल फोटो

    पटना रेलवे स्टेशन की भीड़। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। होली के त्योहार और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यात्रियों के सुखद सफर और बेहतर अनुभव के लिए यह पहल अस्थायी आधार पर की गई है।

    रेलवे के इस निर्णय से खासकर बिहार और झारखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बर्थ की उपलब्धता में आसानी होगी। यह जानकारी आसनसोल पीआरओ ने शुक्रवार को दी।

    उन्होंने बताया कि 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त नन-वातानुकूलित चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा। वहीं, 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट को कम करने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    यह सुविधा 28 फरवरी से 06 मार्च तक प्रभावी रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह विस्तार अस्थायी आधार पर किया गया है ताकि व्यस्त समय के दौरान यात्रियों को कोच की कमी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

    स्थानीय यात्रियों और दैनिक यात्रियों ने रेलवे के इस कदम की सराहना की है, क्योंकि इन दोनों ट्रेनों में सिमुलतला, झाझा और जमुई क्षेत्र के यात्रियों का काफी दबाव रहता है।

    यह भी पढ़ें- बच्चों के स्क्रीन टाइम से लेकर EWS रिजर्वेशन तक, बिहार विधानसभा में विधायकों ने उठाए राष्ट्रव्यापी मुद्दे 

    यह भी पढ़ें- बिहार में बाग लगाने पर मिलेगी सरकारी सहायता, कृषि मंत्री ने कहा- किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी

    खबरें और भी