जमुई : कुल्हाड़ी और रॉड से लैस हमलावरों ने दुकान पर जानलेवा हमला, नवोदय के छात्र समेत कई गंभीर
जमुई के गिद्धौर बाजार में पैसे के लेन-देन को लेकर एक किराना दुकानदार के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने कुल्हाड़ी और रॉड से ...और पढ़ें

जमुई : जख्मी अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, गिद्धौर (जमुई)। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में विगत सोमवार को पैसे के लेने- देन में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक किराना दुकानदार के दुकान में घुस पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गिद्धौर बाजार निवासी किराना दुकानदार अनीता देवी, अरुण कुमार वर्णवाल व उनके दो पुत्र अमन कुमार एवं रमन कुमार घायल हो गए।
घायल लोगों को पड़ोसियों द्वारा इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में अमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर अनीता देवी ने स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत कर मामले में कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए आवेदन में अनीता ने बताया है कि वह सपरिवार सोमवार की शाम अपनेकिराना दुकान में बैठी थीं तभी गिद्धौर बाजार निवासी सत्येंद्र ठाकुर, शालो ठाकुर, रोहित ठाकुर, पिंकी देवी व चांदनी कुमारी अपने हाथ में लिए कुल्हाड़ी, लोहे की राड, खंती आदि से लैस हो आधा दर्जन से अधिक अन्य सहयोगियों के साथ दुकान में घुस गए और जानलेवा हमला कर दिया।
बताया कि शालो ठाकुर ने मेरे पुत्र अमन कुमार, रमन एवं पति अरुण कुमार को कुल्हाड़ी और लोहे की राड से जान मारने की नीयत से बुरी तरह से पीटने लगा। उक्त लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मेरे पुत्र अमन का पैर बुरी तरह से काट दिया। इतना ही नहीं अमन की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद उसे मुख्य राजमार्ग पर धक्का दे दिया गया।
खबरें और भी
मुख्यराज मार्ग से गुजर रहे एक ट्रैक्टर वाहन से भी उसे ठोकर लगी। जिससे अमन बेहोश होकर गिर पड़ा। अमन को बचाने आगे आए रमन पर शालो ठाकुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस पड़ोस के लोग चीख- पुकार सुन दौड़े तो उपरोक्त सभी लोग मौके से फरार हो गए। बताया कि अमन नवोदय विद्यालय का छात्र है और मेडिकल की तैयारी कर रहा था। इधर, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।