Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui Crime News: जमुई में ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना पड़ा मंहगा, बदमाशों ने पीठ और छाती में मारी तीन गोली, पटना रेफर

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 07:27 AM (IST)

    बिहार के जमुई में एक ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना मंहगा पड़ गया। चालक को किराया के बजाय उसे पेट और छाती में तीन गोली खानी पड़ी। गोली लगने से ई रिक्शा ...और पढ़ें

    जमुई में ई-रिक्शा चालक को मारी तीन गोली (जागरण फोटो)
    जमुई में ई-रिक्शा चालक को मारी तीन गोली (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. सिकंदरा से चार युवकों को छोड़ने ई-रिक्शा से जाजल गया था चालक
    2. किराया मांगने को लेकर चालक से हुई थी तू तू-मैं मैं

    संवाद सहयोगी,जमुई। बिहार के जमुई में एक ई-रिक्शा चालक को किराया मांगना मंहगा पड़ गया। चालक को किराया के बजाय उसे पेट और छाती में तीन गोली खानी पड़ी। दरअसल, लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल मोड़ के पास मंगलवार की रात किराया मांगने को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली पेट और छाती में मारकर ई रिक्शा चालक को बुरी तरह घायल कर दिया।

    गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर

    घटना की सूचना लछुआड़ और सिकंदरा थाना की पुलिस को मिली, फिर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ई रिक्शा चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

    किराया मांगने पर बदमाशों ने मारी गोली

    घायल ई रिक्शा चालक की पहचान सिकंदरा निवासी शंभू साव के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ई- रिक्शा चालक तीन-चार युवकों को लेकर जाजल गांव की ओर गया था। जाजल मोड़ के पास सभी युवक नीचे उतर गए। उसके बाद ई रिक्शा चालक के द्वारा किराया मांगा जाने लगा।

    लेकिन युवकों के द्वारा किराया देने से इनकार कर दिया गया। इसी किराया के लेनदेन को लेकर तू तू मैं मैं हुई।फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।उसके बाद बदमाशों ने ई रिक्शा चालक के पेट और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी।

    खबरें और भी

    ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर

    गोली लगने से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि युवक को तीन गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली युवक के शरीर के आर पार हो गई। जबकि दो गोली शरीर के अंदर ही फंसी हुई है।जिस वजह से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है।

    थानाध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

    सूचना के बाद टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल ई- रिक्शा से घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।