बिहार के ग्रामीण इलाके की प्रतिभा : शिक्षक के बेटे ने किया बड़ा कमाल, AIIMS PG में AIR-59 लाकर चमके डा. स्वर्णिनल
डा. स्वर्णिनल सिमरन ने एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वीं रैंक प्राप्त कर जमुई जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि ...और पढ़ें

जमुई के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, AIIMS PG में हासिल की AIR-59
HighLights
डा. स्वर्णिनल सिमरन ने एम्स पीजी में 59वीं रैंक हासिल की।
जमुई जिले के मानपुर गांव के निवासी हैं स्वर्णिनल।
उनकी सफलता ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
संवाद सूत्र, अलीगंज (जमुई)। जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत मानपुर गांव के होनहार युवा डा. स्वर्णिनल सिमरन ने एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आइएनआइ-सीईटी 2026 (INI-CET) के तहत आयोजित एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वीं रैंक प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और लगन का शानदार उदाहरण बताया है।
पहले ही एम्स जोधपुर से कर चुके हैं MBBS
डा. स्वर्णिनल सिमरन इससे पहले राजस्थान स्थित एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। अब पीजी प्रवेश परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
जानकारों का कहना है कि INI-CET देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। ऐसे में ऑल इंडिया 59वीं रैंक प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
शिक्षक पिता के बेटे ने बढ़ाया मान
डा. स्वर्णिनल सिमरन मानपुर गांव निवासी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के पुत्र हैं। परिवार का कहना है कि स्वर्णिनल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
परिवार और समाज में खुशी
डा. स्वर्णिनल की सफलता पर उनके चाचा एवं गुमला के प्रधान न्यायाधीश ओम प्रकाश, पिता वीरेंद्र कुमार, माता नीलम देवी, चाचा शिव कुमार और इंजीनियर राजीव रंजन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई।
खबरें और भी
वहीं समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज मेहता, पूर्व मुखिया रामकली मेहता, चंद्रशेखर आजाद, जिला परिषद प्रत्याशी शीलू देवी, सुलेखा देवी, महेश सिंह राणा तथा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र पासवान उर्फ गुरुजी समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
स्थानीय लोगों का कहना है कि डा. स्वर्णिनल की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से जिले के छात्रों में मेडिकल शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा देखने को मिल रही है।