Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में रंगदारी नहीं देने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, विद्यालय छोड़ने की दी धमकी

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:39 PM (IST)

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुंदरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज कुमार के साथ रंगदारी न देने पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। ...और पढ़ें

    जमुई में रंगदारी नहीं देने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, विद्यालय छोड़ने की दी धमकी

    जमुई में रंगदारी नहीं देने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट, विद्यालय छोड़ने की दी धमकी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जमुई। रंगदारी नहीं देने पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुंदरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज कुमार के साथ गांव के दबंग लोगों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित प्रभारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    साथ ही किसी अनहोनी घटना की आशंका जताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उन्होंने रंगदारी मांगने, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप गांव के ही मन्नू सिंह और छोटू कुमार के अलावा तीन अन्य अज्ञात लोगों पर लगाया है।

    उन्होंने बताया कि गाली-गलौज करने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई है, जिससे उन्हें चोट आई है। उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पॉकेट से 3500 रुपया नकद और गले से सोने का चेन भी छीन लिया गया है। एक साल से लगातार उक्त लोगों द्वारा धमकी, गाली-गलौज व प्रताड़ित किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि विद्यालय के विभिन्न मद में आने वाली सरकारी राशि का 40 फीसद जबरन देने का दबाव बनाया जा रहा है, अन्यथा प्रभारी के पद से मुक्त होने या दूसरे विद्यालय चले जाने की धमकी दी जा रही है। उक्त लोगों का कहना है कि पहले जितने भी प्रभारी आए सभी ने पैसा दिया है, इसलिए इस विद्यालय में प्रभारी बनकर रहना है तो आपको भी हर हाल में पैसा देना होगा।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं, विद्यालय के सभी कार्यों में किसी न किसी बहाना से बाधा उत्पन्न किया जाता है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रभारी ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से मुक्त करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में भी आवेदन दिया गया है।

    इस बाबत सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुंदरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन दिया गया है। घटना और लगाए गए आरोप की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।