विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमुई में Z+ सुरक्षा के बाद भी लापरवाही; केंद्रीय मंत्री के हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग, BJP महामंत्री पर FIR

Published: Fri, 17 Oct 2025 11:42 PM (IST)

जमुई में Z+ सुरक्षा के बावजूद केंद्रीय मंत्री के हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग हुई है। इस लापरवाही के चलते बीजेपी ...और पढ़ें

आचार संहिता उलंघन मामले में भाजपा के महामंत्री पर मुकदमा दर्ज। फोटो जागरण

आचार संहिता उलंघन मामले में भाजपा के महामंत्री पर मुकदमा दर्ज। फोटो जागरण

HighLights

  1. हेलीकॉप्टर की गलत लैंडिंग

  2. बीजेपी महामंत्री पर एफआईआर

  3. Z+ सुरक्षा में लापरवाही

संवाद सहयोगी, जमुई। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनुवाल का हेलीकाप्टर शुक्रवार को बिना अनुमति के ही केकेएम कालेज में उतार दिया गया। जेड प्लस सुरक्षा रहने के बावजूद बड़ी लापरवाही बरती गई है।

मामले में अंचलाधिकारी ललिता कुमारी द्वारा शुक्रवार की रात 8:00 बजे टाउन थाना में भाजपा के महामंत्री वृजनन्दन सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल भाजपा के महामंत्री वृजनन्दन सिंह द्वारा श्रेयसी सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनुवाल के आने के लिए हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए अनुमति ली गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जमुई पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर को लैंड करने किअनुमाती दी गई थी। केंद्रीय मंत्री को जेडप्लस सुरक्षा रहने की वजह से जमुई पुलिस लाइन में ही पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई थी।

लेकिन अचानक हेलीकाप्टर का रुख जमुई पुलिस लाइन न जाकर केकेएम कालेज की तरफ मुड़ गई और केकेएम कालेज में ही लैंड कर गई। नतीजतन जिला व पुलिस प्रशासन के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

फौरन सुरक्षा व्यवस्था को केकेएम कालेज में तैनात की गई और केंद्रीय मंत्री को सुरक्षा के बीच नामांकन स्थल तक लाया गया। अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि यह अचारसंहिता का उल्लंघन है।

सारी सुरक्षा व्यवस्था अनुमति स्थल पुलिस लाइन में तैनात की गई थी। जिस वजह से अनुमति लेने वाले भाजपा के महामंत्री वृजनन्दन सिंह पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।