Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jamui News: सांसद अरुण भारती के मकर संक्रांति भोज में हंगामा, लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं में विवाद

    By Mani KantEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 13 Jan 2026 02:00 PM (IST)

    जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा आयोजित मकर संक्रांति दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सांसद अरुण भारती के दही-चूड़ा भोज में हंगामा।

    2. लोजपा कार्यकर्ताओं में दही-चूड़ा वितरण पर विवाद।

    3. नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई, कोई घटना नहीं।

    संवाद सहयोगी, जमुई। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा आयोजित दही–चूड़ा भोज कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अचानक हंगामा होने की सूचना है।

    सांसद के कार्यक्रम स्थल से निकलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

    WhatsApp Image 2026-01-13 at 1.52.52 PM

    बताया गया कि शहर के द्वारिका विवाह भवन में दही–चूड़ा खाने को लेकर जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते देखते हंगामे में बदल गई। बताया गया कि दही–चूड़ा भोज में जमुई विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

    WhatsApp Image 2026-01-13 at 1.52.52 PM (1)

    कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती स्वयं मौजूद रहे और सभी कार्यकर्ताओं को दही–चूड़ा खिलाकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। लेकिन, उनके अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होते ही दही चूड़ा व्यवस्था को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष उभर आया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही जमुई के लोजपा (आर) जमुई के नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और समझा–बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। नेताओं की पहल से मामला शांत हुआ और किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।