Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui News: जमुई में दिखा 12 फीट का मगरमच्छ, जान बचान के लिए इधर-उधर भागे लोग; Video हो रहा वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 03 Jan 2025 08:33 PM (IST)

    Jamui News जमुई में एक 12 फीट का मगरमच्छ घूमते हुए वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ धूप में पानी से बाहर निकलकर डैम में बने मिट् ...और पढ़ें

    वायरल वीडियो में दिख रहा मगरमच्छ(लाल घेरा में)सोशल मीडिया
    वायरल वीडियो में दिख रहा मगरमच्छ(लाल घेरा में)सोशल मीडिया

    HighLights

    1. जमुई में मगरमच्छ घूमने का वीडियो हो रहा वायरल

    संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। Jamui News: जमुई के कुकुरझप डैम में एक 12 फीट का मगरमच्छ घूमते हुए इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ धुप में पानी से बाहर निकल कर डैम में बने मिट्टी के मेढ़ पर घुम रहा है। वीडियो में वोट की आवाज के साथ कुछ लोग मगरमच्छ को दिखा रहे हैं।

    वीडियो में क्या दिखा?

    जबकि उसमें से एक नजदीक नहीं जाना चाह रहा है। जब अपनी वोट को उस तरह ले जाते हैं तो मगरमच्छ तेजी से पानी की ओर चला जाता है। जबतक उसके नजदीक जाया गया तो मगरमच्छ पानी के अंदर चला जाता है।हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की माने तो उक्त डैम में तीन मगरमच्छ हैं।जो अक्सर देखे जाते हैं।इधर वीडियो वायरल होने के बाद पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

    कुकुरझप जलाशय योजना के बारे में जानें

    बताया जाता है कि आंजन(कुकुरझप) जलाशय योजना से निर्मित डैम में अभी फिलहाल मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन करने के लिए मधेपुरा के कंपनी को दिया गया है। जिसमें रेहु और कतला प्रजाति के 20 लाख जीरा दिया गया है। 680 एकड़ में फैले इस डैम की खूबसूरती को देखने के लिए इन दिनों भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

    पशुओं को चराने वाले लोगों में दहशत

    इधर मगरमच्छ देखे जाने की खबर उड़ते ही डैम की ओर से जंगल मे पशुओं को चराने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई है। वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया जाता है कि ये वीडियो कुछ दिन पुराना है। हालांकि,  इंटरनेट मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई प्रकाश चंद्रा ने बताया कि डैम में मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी नहीं है।

    खबरें और भी

    मगरमच्छ एक खतरनाक जानवर है, जो अपने शक्तिशाली जबड़े और तेज दांतों के कारण मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकता है। मगरमच्छ के हमले से मानव की मृत्यु भी हो सकती है।

    मगरमच्छ कितना खतरनाक

    •  शक्तिशाली जबड़े: मगरमच्छ के जबड़े बहुत शक्तिशाली होते हैं, जो एक व्यक्ति को आसानी से दबा सकते हैं।
    •   तेज़ दांत: मगरमच्छ के दांत बहुत तेज़ होते हैं, जो एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं।
    •  अचानक हमला: मगरमच्छ अचानक हमला कर सकता है, जिससे व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिलता।
    •  पानी में हमला: मगरमच्छ पानी में हमला कर सकता है, जिससे व्यक्ति को बचना मुश्किल हो जाता है।

    यह भी पढ़ें

    Patna News: बिहार में BSNL की यह सेवा हो जाएगी बंद, 15 जनवरी तक अंतिम मौका, सरकार ने लिया फैसला

    Gopalganj News: गोपालगंज में दिनदहाड़े क्यों होने लगी मुठभेड़? पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई फायरिंग