Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui News: जमुई में दिल दहलाने वाली घटना, घर में सोए अवस्था में महिला और बच्चे की हत्या; पति ने दिया ये बयान

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 09:14 AM (IST)

    Jamui News जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव में गुरुवार की देर रात दिल दहलाने वाली घटना से पूरा इलाका हिल गया। रात के 230 बजे के करीब घर में स ...और पढ़ें

    जमुई के परांची गांव में महिला और बच्चे की हत्या के बाद जांच करती पुलिस (जागरण)
    जमुई के परांची गांव में महिला और बच्चे की हत्या के बाद जांच करती पुलिस (जागरण)

    HighLights

    1. जमुई के परांची गांव में सोई हुई महिला और बच्चे की हत्या के बाद मचा हड़कंप
    2. पुलिस ने मृतका के पति महेश दास एवं सास एवं ससुर को हिरासत में ले लिया
    3. घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी( जमुई)। Jamui News: चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव में गुरुवार की देर रात 2:30 बजे के करीब घर में सोए अवस्था में एक महिला और उसके बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतकों में महेश दास की पत्नी सुनीता देवी (24 ) एवं 5 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार शामिल है।

    पति शौच के लिए बाहर निकला था

    मृतका के पति ने बताया कि रात में 2:30 बजे के करीब वह शौच के लिए घर से निकल कर थोड़ी दूर गए तभी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन वह दौड़कर आया तो देखा कि पत्नी और बच्चा मरा पड़ा है। पत्नी के चेहरे और पेट पर चाकू के निशान हैं। उसके बाद उसने हो हल्ला किया तो बगल में सोए उसके माता-पिता पहुंचे।

    इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर चकाई पुलिस और एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पति से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

    मृतका के पति, सास और ससुर हिरासत में

    घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति महेश दास एवं सास एवं ससुर को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना के बाद मृतका सुनीता देवी के मायके से पहुंची उसकी मां मुन्ना देवी ने अपने दामाद और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Motihari News: मोतिहारी में दिनदहाड़े गोली मार जिला परिषद सदस्य की हत्या, भड़का आक्रोश, सड़क जाम

    Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान