Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui News: लोन रिकवरी एजेंट से शादी रचाने के मामले में नया मोड़, अब कोर्ट ने ले लिया ये फैसला

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 12:15 PM (IST)

    लोन रिकवरी एजेंट के साथ शादी रचाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में महिला इंदिरा कुमारी को बरामद कर लिया गया है। वह 4 फरवरी से लापता थी ...और पढ़ें

    लोन रिकवरी एजेंट की शादी का मामला पहुंचा कोर्ट (जागरण)
    लोन रिकवरी एजेंट की शादी का मामला पहुंचा कोर्ट (जागरण)

    HighLights

    1. लोन रिकवरी एजेंट से महिला की शादी मामले में पुलिस की एंट्री
    2. पुलिस ने दंपती को कोर्ट तक पहुंचाया और फिर हो गया फैसला

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी( जमुई)। Jamui News: पिछले दिनों पति को छोड़कर लोन रिकवरी एजेंट के साथ शादी रचाने वाली महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चंद्रमंडी पुलिस ने बताया कि बीते 4 फरवरी को थाना क्षेत्र के बौने गांव निवासी नकुल शर्मा ने अपनी पत्नी इंदिरा कुमारी के घर से बिना किसी को बताएं लापता हो जाने को लेकर केस दर्ज कराया था।

    इंदिरा कुमारी का मायका सोनो प्रखंड के बटिया थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव में है। बाद में इंदिरा कुमारी का वीडियो वायरल हुआ था और मामला काफी चर्चित हुआ था। वायरल वीडियो में उसने लोन रिकवरी एजेंट लछुआर थाना क्षेत्र निवासी पवन यादव के साथ शादी रचा ली थी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के UPSC Rank 1 लाने वाले 9 IAS अधिकारी कौन हैं? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

    महिला को पुलिस ने पहुंचा दिया कोर्ट

    इसके बाद से दोनों फरार थे। पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। इसी क्रम में जमुई महावीर मंदिर के पास से इंदिरा कुमारी को बरामद कर लिया गया, जबकि पवन यादव फरार है। पुलिस ने इंदिरा कुमारी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया।

    कोर्ट ने लिया ये फैसला

    कोर्ट में इंदिरा कुमारी ने लोन रिकवरी एजेंट पवन यादव के साथ शादी रचाने और उसी के साथ रहने की बात कही। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने लोन रिकवरी एजेंट और वर्तमान पति पवन यादव के पिता उपेंद्र यादव को बुलाकर महिला इंदिरा कुमारी को सौंप दिया।

    खबरें और भी

    महिला की शादी 2 साल पहले हुई थी

    इंदिरा कुमारी ने बताया था कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसके पति शराब पीकर बेवजह मारपीट व प्रताड़ित किया करते थे। जिससे परेशान होकर उसने पवन से शादी कर ली और अब वे जीवनभर पवन के साथ ही रहेगी। इंदिरा ने अपने परिवारवालों द्वारा धमकी भी देने का आरोप लगाया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: IAS अनामिका के साथ शादी के बंधन में बंधे IAS प्रवीण, UPSC में 7 रैंक लाकर लहराया था परचम

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम