Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui News: दंपती पर गिरी कच्चे मकान की छत, पत्नी की मौके पर मौत; पति गंभीर हालत में पटना रेफर

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 21 Apr 2025 05:29 PM (GMT+05:30)

    जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के निमारे गांव में एक कच्चा मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति संजय ...और पढ़ें

    दंपती पर गिरी कच्चे मकान की छत, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर स्थिति में पटना रेफर
    दंपती पर गिरी कच्चे मकान की छत, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर स्थिति में पटना रेफर

    HighLights

    1. कच्चे मकान की छत गिरने से हादसा
    2. पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल
    3. तीन बच्चे हुए मां की ममता से वंचित

    संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। थाना क्षेत्र के ढोढरी पंचायत के निमारे गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला वाली घटना घटित हुई। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें सोए अवस्था में एक दंपती मलबे में दब गए। हादसे में पत्नी रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति संजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल संजय मंडल को गंभीर हालत में ग्रामीण मलबे से निकालकर झाझा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

    बताया गया कि संजय मंडल अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ मिट्टी के कच्चे मकान में रविवार की रात सोया था। सोमवार की सुबह अचानक छत की लकड़ी की कड़ी टूट कर सोए अवस्था में दंपति पर गिर गई। ईंट व लकड़ी के मलबे के नीचे दबने से रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय मंडल घायल हो गया।

    तीन मासूमों से छीन गई मां की ममता

    इस हृदय विदारक घटना ने तीन मासूम बच्चों से मां की ममता को छीन लिया। बताया गया कि हादसे के वक्त बेटा शिवराज व सुमित और बेटी शिवरानी दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन इस हादसे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी।

    मां की लाश देखकर बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं और बुजुर्ग बच्चों को संभालने में जुटे थे। वहीं घटना के बाद स्वजनों ने रूबी देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

    कच्चा घर बना काल

    सोमवार की अहले सुबह निमारे गांव में जो हुआ वह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और गरीब की बेबसी की तस्वीर है। एक कच्चे घर की छत ताश के पत्तों सी ढह गई और उसकी चपेट में आकर एक मां ने अपनी जान गंवा दी। रूबी देवी की मौत ने तीन मासूमों से उसकी ममता छीन ली।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, संजय मंडल का मकान काफी जर्जर अवस्था में था। हाल के दिनों में बारिश के कारण मकान और भी जर्जर हो गया था। बताया जाता है कि संजय मंडल के पिता राजेंद्र मंडल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि संजय मंडल को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

    ये भी पढ़ें- जमीन विवाद से जवानों की हत्या तक, कौन है नक्सली अरविंद यादव? जिसके खात्मे की हो रही बिहार भर में चर्चा

    ये भी पढ़ें- Jamui News: आंबेडकर आवासीय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान बेहोश हुईं 4 छात्राएं, एक की हालत गंभीर